28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामामहिला यात्री पर पेशाब की घटना पर एयर इंडिया के सीईओ ने...

महिला यात्री पर पेशाब की घटना पर एयर इंडिया के सीईओ ने मांगी माफी

चालक दल-पायलट को ड्यूटी से हटाया गया।

Google News Follow

एयर इंडिया के यात्री के पेशाब करने का मामला अब जोर पकड़ता जा रहा है।26 नवंबर 2022 को न्यूयॉर्क और दिल्ली के बीच संचालित एआई 102 में यात्री शंकर मिश्रा ने एक महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। शनिवार को टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने इस मामले को लेकर माफी मांगी और कहा कि चालक दल के चार सदस्यों और एक पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि है कि उड़ानों में शराब परोसने की नीति की भी समीक्षा एयरलाइन कर रही है। 

इस मामले के मद्देनजर उन्होंने भविष्य में अनियंत्रित व्यवहार की एक मजबूत रिपोर्टिंग प्रणाली बनाने का दावा किया। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, ”एयर इंडिया उड़ान के दौरान उन घटनाओं को लेकर बहुत चिंतित है जहां हमारे विमान में अपने सह-यात्रियों के निंदनीय कृत्यों के कारण यात्रियों को परेशानी पड़ रही है। हमें खेद है और हम इन अनुभवों से दुखी हैं। वहीं एयरलाइन की ओर से उपद्रवी यात्री की सूचना कानून प्रवर्तन अधिकारियों को तत्काल नहीं दिए जाने पर उठ रहे सवालों के बीच उन्होंने कर्मचारियों को सलाह दी कि वे किसी भी समझौते पर पहुंचने के बावजूद सभी घटनाओं की रिपोर्ट करें। 

सीईओ ने कहा कि एक जिम्मेदार एयरलाइन ब्रांड के रूप में एयर इंडिया ने घटनाओं और अनियंत्रित यात्रियों से निपटने की नीतियों के बारे में चालक दल की जागरूकता और अनुपालन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से अधिक अच्छे तरीके से निपटा जा सके। वहीं इससे पहले इससे नागर विमानन महानिदेशालय ने कहा कि ऐसा लगता है एयर इंडिया ने विमान में अनियंत्रित यात्री से निपटने से संबंधित प्रावधानों का पालन नहीं किया है।

ये भी देखें 

 महिला के ऊपर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा की गई नौकरी, कंपनी ने निकाला 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें