26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियागुजरात के शाहीबाग इलाके में भीषण आग हादसा, हादसे में प्रांजल की...

गुजरात के शाहीबाग इलाके में भीषण आग हादसा, हादसे में प्रांजल की मौत

100% बर्न इंजरी हो चुकी थी प्रांजल।

Google News Follow

अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में शनिवार 7 जनवरी को 11 मंजिला बिल्डिंग की 7वीं फ्लोर के एक फ्लैट में आग लग गई। इस हादसे में 15 साल की प्रांजल की मौत हो गई। वहीं परिवार के चार लोगों को बचा लिया गया, उनका इलाज चल रहा है। आग लगने की घटना के बारे में अहमदाबाद फायर ब्रिगेड को सुबह 7:28 बजे फोन आया। सूचना के बाद एम्बुलेंस समेत दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। 

आग लगने के वक्त फ्लैट में पांच लोग थे। चार बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि प्रांजल बालकनी में 25 मिनट तक फंसी रही और लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सुबह 8 बजे के करीब बचाव कार्य शुरू हुआ। दमकल कर्मियों की एक टीम 8वीं मंजिल पर पहुंची। वहां से रस्सी बांधकर दो लोग उस बालकनी तक पहुंचे। उन्होंने लड़की को बाहर निकाला। इसके बाद सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहीं डॉक्टर के मुताबिक, प्रांजल 100% बर्न इंजरी हो चुकी थी। इसी वजह से उसकी मौत हो गई। 

हालांकि ऑर्किड ग्रीन फ्लैट में आग बुझाने का जो वीडियो सामने आया है। उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि फायर फाइटर्स कैनन से निकल रहा पानी 5वीं मंजिल तक ही पहुंच रहा था। जबकि, आग 7वीं मंजिल में लगी थी। इससे आग फैलती गई और समय रहते उस पर काबू नहीं पाया जा सका। वहीं दो दमकल कर्मी सीढ़ी खोलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह खुल ही नहीं रही थी। लेकिन यदि समय पर सीढ़ी खुल जाती तो प्रांजल को बालकनी से निकाला जा सकता था।

ये भी देखें 

दिल्ली हादसा: कंझावला दुर्घटना मामले में सातवें आरोपी ने किया सरेंडर !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें