29 C
Mumbai
Monday, September 28, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाभोपाल में शराबी युवकों ने पुलिसकर्मी की सरेआम पिटाई की, वीडियो वायरल!

भोपाल में शराबी युवकों ने पुलिसकर्मी की सरेआम पिटाई की, वीडियो वायरल!

घटना का वीडियो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर शनिवार (27 अप्रैल )देर रात एक शर्मनाक घटना सामने आई, जब शराब के नशे में धुत युवकों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की। यह घटना तब घटी जब जीआरपी थाना प्रधान आरक्षक दौलत खान ने बंसल वन इलाके में शराब पी रहे युवकों को शराब पीने से रोका। नशे में धुत युवकों ने पुलिसकर्मी को गाली-गलौच करते हुए बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया, और इस दौरान प्रधान आरक्षक की वर्दी भी फट गई। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मामला शनिवार रात करीब 1:30 बजे का है, जब जीआरपी पुलिस ने बंसल वन इलाके में दुकानें और रेस्टोरेंट्स बंद कराने के लिए छापा मारा। इस दौरान कुछ युवक अपनी कार में शराब पी रहे थे। पुलिस ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा, तो इन युवकों ने न केवल गाली-गलौच की, बल्कि प्रधान आरक्षक दौलत खान के साथ हाथापाई भी कर दी। पुलिसकर्मी ने बताया कि एक आरोपी ने उनका नाम लेकर धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद मामला बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि युवकों ने प्रधान आरक्षक को सरकारी वाहन में घुसकर पीटना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी संदीप और कमल रघुवंशी ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी धमकाते हुए कहा, “तुम हिंदू भाई हो, हट जाओ।” एक अन्य आरोपी ने कहा, “सब कहते हैं कि हिंदू भाई समझदार होते हैं, लेकिन यह दौलत खान हमें भाषण दे रहा था।” इस मारपीट के दौरान प्रधान आरक्षक की वर्दी भी फट गई।

घटना का वीडियो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में तीन युवक पुलिस की जीप का दरवाजा खोलकर पुलिसकर्मी की पिटाई करते हुए गाली-गलौच करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने इस घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी फरार हैं। एएसआई रामदयाल ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें:

शादी में पनीर न मिलने पर सिरफिरे ने बारातियों पर चढ़ाई बस, छह घायल!

दिल्ली के सीलमपुर में 20 वर्षीय युवक की हत्या, दस दिन में दूसरी वारदात !

मुर्शिदाबाद हिंसा में तोड़े गए मंदिरों का करेंगे पुनर्निर्माण !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,217फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें