28.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमक्राईमनामाहिंदू प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार फैजल नासिर पठान की...

हिंदू प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार फैजल नासिर पठान की जांच में बीवी की हत्या का खुलासा!

बीवी के कंकाल के अवशेष बरामद

Google News Follow

गुजरात के नवसारी ज़िले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक ही मुस्लिम युवक पर उसकी हिंदू प्रेमिका रिया की और दूसरी उसकी पत्नी सुहाना कीदो हत्याओं का आरोप लगाया है।आरोपी की पहचान फैज़ल नसीर पठान के रूप में हुई है, जो फ़िलहाल पुलिस की गिरफ्त में है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 29 अक्तूबर को पुलिस को एक खंडहर हो चुके राइस मिल से एक युवती का नग्न और खून से लथपथ शव बरामद हुआ। शव की पहचान रिया के रूप में हुई, जो कुछ समय से फैज़ल के साथ संबंध में थी। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की, जिसमें फैज़ल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने रिया की हत्या करने की बात कबूल की।

फैज़ल ने बताया कि पैसों के विवाद को लेकर उसका रिया से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गुस्से में उसने उसकी हत्या कर दी और शव को राइस मिल के खंडहरों में छिपा दिया।

हालांकि, पुलिस पूछताछ के दौरान फैज़ल ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी सुहाना की भी तीन महीने पहले जुलाई में, उसी स्थान पर हत्या की थी। फैज़ल ने बताया कि उसने सुहाना से परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए और उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद फैज़ल ने सुहाना को बहाने से उसी मिल में बुलाया और उसकी हत्या कर दी।

फैज़ल के बयान के आधार पर पुलिस ने एक बार फिर उस जगह की तलाशी ली, जहां से कंकाल के अवशेष बरामद किए गए, जो प्राथमिक रूप से सुहाना के बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले की फॉरेंसिक जांच जारी है और डीएनए परीक्षण के ज़रिए शवों की पहचान की पुष्टि की जाएगी। इसके अलावा, जांच दल दोनों हत्याओं की सटीक समयरेखा और घटनाओं के क्रम को स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।

इस दोहरे हत्याकांड से नवसारी जिले में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फैज़ल के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:

वेट लॉस के साथ देता है पोषण भी, जानें क्या है डीआईपी डाइट प्लान

सत्ता में आने पर हर महिला को 30 हजार रुपये, मकर संक्रांति पर मिलेगा तोहफा

कांग्रेस नेता सलीम इदरीसी पर महिला पार्टी पदाधिकारी की AI से अश्लील तस्वीर मॉर्फ करने का आरोप!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें