29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामाजयपुर एक्सप्रेस में फायरिंग, ASI समेत चार की मौत, आरोपी गिरफ्तार    ...

जयपुर एक्सप्रेस में फायरिंग, ASI समेत चार की मौत, आरोपी गिरफ्तार      

जयपुर से मुंबई आ रही जयपुर एक्सप्रेस में कॉन्स्टेबल चेतन कुमार चौधरी की अपने सहकर्मी पर फायरिंग कर दी.

Google News Follow

गुजरात से मुंबई आ रही जयपुर एक्सप्रेस में सोमवार सुबह फायरिंग की घटना में चार लोग की मौत हो गई है। यह घटना महाराष्ट्र के पालघर में हुई है। मरने वालों में तीन यात्री और एक आरपीएफ का एएसआई शामिल है। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम कॉन्स्टेबल चेतन कुमार चौधरी ने दिया है। उसकी अपने सहकर्मी से बहस होने के बाद उसने यह कदम उठाया।

यह घटना सोमवार की सुबह में हुई। जयपुर से मुंबई आ रही जयपुर एक्सप्रेस में कॉन्स्टेबल चेतन कुमार चौधरी की अपने सहकर्मी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। बीच बहस में उसने फायरिंग कर दी, जिसमें तीन यात्री और एक एआईएस की मौत हो गई। यह घटना ट्रेन संख्या 12956 के बोगी बी पांच में हुई। एस्कॉर्ट मड्यूटी पर तैनात सीटी चेतन कुमार चौधरी ने एस्कॉर्ट प्रभारी एआईएस टीकाराम मीना को गोली मार दी। आरोपी को भायंदर चौकी पर पकड़ा गया है। इस घटना की जानकारी डीसीपी नॉर्थ जीआरपी को दे दी गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने आटोमैटिक हथियार से गोलीबारी की। जिसकी वजह से एक एएसआई और तीन यात्री की मौत हो गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बहस के दौरान चेतन कुमार चौधरी ने पहले एएसआई टीकाराम मीना को गोली मारी उसके बाद वह दूसरे बोगी में जाकर तीन यात्रियों की भी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी दहिसर स्टेशन के बाद चेन पुलिंग कर भागने की फिराक में था, लेकिन आरपीएफ ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके पास से हथियार जब्त कर लिया।
ये भी पढ़ें 

 

पुलिस की रडार पर अतीक की बहन और भांजा, बहनोई मोहम्मद अहमद गिरफ्तार           

“…महात्मा गांधी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे”, फडणवीस ने संभाजी भिडे को दी चेतावनी !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें