28.6 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाकांवड़ियों पर पत्थरबाजी से सीएम योगी नाराज, SSP प्रभाकर चौधरी का तबादला  

कांवड़ियों पर पत्थरबाजी से सीएम योगी नाराज, SSP प्रभाकर चौधरी का तबादला  

मुस्लिम इलाके में कांवड़ियों पर हुई पत्थरबाजी पर सख्ती बरती है। सावन माह में बरेली जिले में दो स्थानों पर हुए बवाल से मुख्यमंत्री योगी नाराज थे।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम इलाके में कांवड़ियों पर हुई पत्थरबाजी पर सख्ती बरती है। सावन माह में बरेली जिले में दो स्थानों पर हुए बवाल से मुख्यमंत्री योगी नाराज थे। इस घटना पर आईजी डॉ. राकेश सिंह ने नाराजगी जताई थी। इन घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री योगी ने थाना बारादरी प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह और जोगी नवादा चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं, एसएसपी प्रभाकर चौधरी को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह नए अधिकारी की नियुक्ति की गई है।

बताया जा रहा है कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इसी साल बरेली जिले की कमान संभाली थी। जिसके बाद से जिले में लगातार हत्या और अन्य कई घटनाएं हो रही थीं। इस बीच जिले में कावंड़ियों पर पत्थरबाजी की दो घटनाओं के बाद यह मामला और तूल पकड़ लिया था। वहीं,  एसएसपी प्रभाकर चौधरी से हिन्दू संगठन और स्थानीय नेता लगातार नाराज थे। बताया जा रहा है कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी जिले के प्रतिनिधियों से बातचीत नहीं करते थे। न ही वे मिलते थे। हाल ही में उनके बयान पर हिन्दू संगठनों ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी तबादला कर दिया गया।जगह एसपी घुले सुशील चंद्रभान को एसएसपी बनाया गया है।
बता दें कि जोगी नवादा इलाके में पिछले रविवार को नूरी कांवड़ियों पर पत्थरबाजी की गई थी। जिसमें एक दर्जन से अधिक कांवड़ियां घायल हुए थे। इस मामले में आरोप है की समाजवादी पार्टी के  पूर्व पार्षद उस्मान ने यह साजिश रची थी।  इस मामले में पुलिस ने उस्मान, उसके बेटे सहित 12 लोगों नामजद और  150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें 

 

जयपुर एक्सप्रेस में फायरिंग, ASI समेत चार की मौत, आरोपी गिरफ्तार      

पुलिस की रडार पर अतीक की बहन और भांजा, बहनोई मोहम्मद अहमद गिरफ्तार           

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें