24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामारेप के आरोप में फरार चल रहे तमिलनाडु के पूर्व मंत्री डॉक्टर मणिकंदन...

रेप के आरोप में फरार चल रहे तमिलनाडु के पूर्व मंत्री डॉक्टर मणिकंदन गिरफ्तार

Google News Follow

चेन्नई। रेप के आरोप में फरार चल रहे तमिलनाडु के पूर्व मंत्री डॉ.मणिकंदन को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व मंत्री मणिकंदन पर मलेशिया की महिला से बलात्कार का आरोप है। समाचार एजेंसी के अनुसार बुधवार को मद्रास हाई कोर्ट ने पूर्व मंत्री मणिकंदन की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने कहा है कि पूर्व मंत्री मणिकंदन के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं, इसलिए वे सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं।

डॉक्टर मणिकंदन पर धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण का आरोप लगा है। महिला के मुताबिक साल 2017 से मणिकंदन से उनके संबंध थे। इसी दौरान उसने शादी का झांसा दे कर उसके साथ रेप किया।आरोपों के मुताबिक मणिकंदन ने इस महिला से शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में उसने इनकार कर दिया। 36 साल की ऐक्ट्रेस ने मणिकंदन के के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक मणिकंदन और इस महिला की मुलाकात मई 2017 में हुई थी। मलेशिया की रहने वाली ये महिला उन दिनों पर्यटन विकास संगठन के साथ काम कर रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक तत्कालीन राज्य मंत्री ने अपनी पत्नी को तलाक देकर इस एक्ट्रेस से शादी करने की पेशकश की थी। इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। इस दौरान दोनों साथ-साथ चेन्नई और दिल्ली की यात्रा करते थे। अभियोजन पक्ष ने कहा, आरोपी ने महिला को तीन बार प्रेग्नेंट किया।इसके बाद उसे हर बार गर्भपात के लिए मजबूर किया। ऐक्ट्रेस भारतीय मूल की मलेशियाई की नागरिक है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें