28.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमक्राईमनामालड़की का शव बरामद, रेप के बाद हत्या की संभावना

लड़की का शव बरामद, रेप के बाद हत्या की संभावना

Google News Follow

बिहारशरीफ। बिहार के नालंदा जिले के करायपरसुराय थाना क्षेत्र से लापता एक 8 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव रेलवे पटरी के समीप से अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले लड़की को अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि नाबालिग लड़की बुधवार की रात अपने घर से शौच के लिए निकली थी, उसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने रात को लड़की की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

गुरुवार को लड़की का शव फतुहा इस्लामपुर रेल लाइन पर पेट्रोल पम्प के समीप से बरामद किया गया। इधर, शव बरामद होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फतुहा-हिलसा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद लोग सड़क से हटे। हिलसा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कृष्ण मुरारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पटना से डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया गया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें