26 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमक्राईमनामागोवा में लूथरा ब्रदर्स पर बड़ी कार्रवाई: रोमियो लेन क्लब ढहाने का...

गोवा में लूथरा ब्रदर्स पर बड़ी कार्रवाई: रोमियो लेन क्लब ढहाने का आदेश

फरार दोनों भाइयों पर ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

Google News Follow

गोवा सरकार ने अरपोरा में हुए भीषण अग्निकांड के बाद लूथरा ब्रदर्स के सभी अवैध प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ज़िला प्रशासन को वागातोर स्थित रोमियो लेन क्लब को तत्काल ध्वस्त करने का आदेश दिया है। यह वही चेन है जिसके अरपोरा आउटलेट बिर्च बाय रोमीओ लेन में लगी आग से 25 लोगों की मौत हुई थी।

सरकारी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सौरभ और गौरव लूथरा को पकड़ने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। दोनों भाई अग्निकांड के तुरंत बाद गोवा से फरार हो गए थे और आशंका है कि वे देश छोड़कर भाग चुके हैं। दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित उनके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है और स्थानीय पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों के अनुसार गोवा सरकार ने निर्णय लिया है कि लूथरा ब्रदर्स द्वारा संचालित सभी क्लब, कैफ़े और बीच प्रॉपर्टीज की पहचान कर उन्हें ध्वस्त किया जाएगा। कई पंचायतें जल्द ही नए नोटिस जारी करेंगी।

सरकार की कार्रवाई वागातोर के पास पहाड़ी पर बना उनका एक और क्लब पूरी तरह अवैध होने की जानकारी मिलते ही तेज हुई, यह क्लब सरकारी जमीन पर और बिना किसी फायर NOC, स्ट्रक्चरल अनुमति या पर्यावरणीय मंजूरी के संचालित हो रहा था। दस्तावेज़ों और गवाहियों के अनुसार यह संरचना समुद्री ज्वार के बेहद करीब बनी थी, जहां उच्च ज्वार में लहरें इसकी ऊपरी मंजिल तक पहुंचती थीं। स्थानीय लोग इसे पहले से ही टिक करता टाइम बम बताते आ रहे थे।

वागातोर स्थित यह अवैध ढांचा पुलिस, कॉस्टल ज़ोन अथॉरिटी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग जैसे कई विभागों में हुई शिकायतों के बावजूद वर्षों तक चलता रहा। स्थानीय कार्यकर्ता रवि हरमालकर, जिन्होंने लगातार खतरे की चेतावनियाँ दीं, उन्हें लूथरा ब्रदर्स की ओर से धमकियाँ तक मिलीं।

हरमालकर ने अंततः बॉम्बे हाई कोर्ट (गोवा बेंच) में याचिका दायर की, जिसने ध्वस्तीकरण का आदेश दिया। लेकिन प्रशासन ने केवल आधा-अधूरा विध्वंस किया, जिससे क्लब अस्थायी रूप में चलता रहा। अदालत की अवमानना याचिका और टूरिज़्म डिपार्टमेंट के बाद के आदेशों के बावजूद कार्रवाई ऊपर ऊपर ही रही, और क्लब फिर से लकड़ी-प्लाई लगाकर बना लिया गया। गोवा पुलिस ने सभी एयरपोर्ट्स और राज्यों की पुलिस को अलर्ट पर रखा है। दोनों भाइयों के मोबाइल फोन बंद हैं, और उनके डिजिटल फुटप्रिंट ट्रैक किए जा रहे हैं।

रोमीओ लें की वेबसाइट के अनुसार सौरभ लूथरा एक गोल्ड-मेडलिस्ट इंजीनियर-टर्न्ड-रेस्टोरट्योर हैं, जिनका नाम फोर्ब्स इंडिया में भी शामिल रहा है। दिल्ली, गुरुग्राम और गोवा सहित कई शहरों में उनकी नाइटलाइफ़ चेन है। दोनों भाई जल्द ही नोएडा के गौर सिटी में नया आउटलेट खोलने की तैयारी में थे। जांच में सामने आया है कि सौरभ लूथरा की दुबई में भी संपत्ति है।

इंस्टाग्राम पर सौरभ लूथरा ने इसे अत्यंत दुखद और अपूरणीय नुकसान बताया और कहा कि प्रबंधन इस त्रासदी से  गहराई से विचलित है। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में गोवा में लूथरा द्वारा संचालित सभी अवैध ढांचों का पूर्ण ध्वस्तीकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़े:

नेहरू ने वंदे मातरम के दो टुकड़े किए, यह तुष्टीकरण देश के विभाजन में बदला: गृहमंत्री अमित शाह

कश्मीर में मिला विशाल बौद्ध परिसर: बरामूला की खोज ने खोला प्राचीन इतिहास का नया अध्याय

IndiGo संकट पर CEO का माफीनामा; “एयरलाइन वापस पटरी पर”

‘वंदे मातरम्’ बहस के दौरान भड़के राजनाथ सिंह — विपक्ष से पूछा, “कौन बैठाएगा?”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें