30.3 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमक्राईमनामापकड़ा गया सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी

पकड़ा गया सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी

कैलिफोर्निया से पकड़ा गया गोल्डी बराड़

Google News Follow

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में बड़ी जीत मिली है। दरअसल पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक कैलिफोर्निया से उसकी गिरफ्तारी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को 20 नवंबर या इससे पहले हिरासत में लिया गया था। हालांकि, गोल्ड की गिरफ्तारी के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी भारत सरकार को नहीं मिली है। गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इसकी पुष्टि के लिए अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क साध रही हैं। 

इससे पहले गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी न होने पर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि उनके बेटे की हत्या के षड्यंत्रकारी की गिरफ्तारी में मदद करनेवालों की  सूचना देने वाले को दो करोड़ रुपये का इनाम दिया जाए। बलकौर सिंह ने कहा था कि अगर सरकार ज्यादा रकम देने में असमर्थ है तो वह अपनी जेब से इनाम देने को भी तैयार हूँ, भले ही मुझे अपनी जमीन बेचनी पड़े।  

वहीं मूसेवाला की हत्या के ठीक बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कथित तौर पर हमले की जिम्मेदारी भी ली थी। वहीं इस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ की जा रही है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। दोनों कॉलेज के समय से ही साथ में हैं। गोल्डी बराड़ पर हत्या, हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश रचने और हथियारों की तस्करी करने जैसे कई आरोप है।  

बता दें कि इसी साल 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की मानसा के गांव जवाहरके में हत्या कर दी गई थी। जिस समय यह हत्याकांड हुआ, मूसेवाला अपनी थार जीप में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान छह हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। इस मामले में चार शूटर को गिरफ्तार किया गया हैं, वहीं दो मुठभेड़ के दौरान मारे जा चुके हैं। 

ये भी देखें 

तो इस वजह से खुद को शांत रख रहा है श्रद्धा का हत्यारा आफताब पूनावाला ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें