29.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमक्राईमनामागुजरात: ATS ने किया बड़ा जासूसी रैकेट ध्वस्त; पाकिस्तान को भेजी जा...

गुजरात: ATS ने किया बड़ा जासूसी रैकेट ध्वस्त; पाकिस्तान को भेजी जा रही थीं संवेदनशील जानकारी!

पूर्व आर्मी सूबेदार और महिला गिरफ्तार

Google News Follow

गुजरात पुलिस की एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो महत्वपूर्ण आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को संवेदनशील, गोपनीय और रणनीतिक जानकारियाँ भेजने में शामिल थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भारतीय सेना के पूर्व सूबेदार A.K. सिंह और दमन की रहने वाली रश्मिन रवींद्र पाल शामिल हैं। दोनों को गुरुवार (4 दिसंबर)सुबह गोवा और दमन में समन्वित कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया।

ATS अधिकारियों ने बताया कि कई सप्ताह से इन दोनों पर गुप्त निगरानी रखी जा रही थी। खुफिया एजेंसियों को संदिग्ध विदेशी संचार और वित्तीय गतिविधियों की जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपितों को पूछताछ के लिए गांधीनगर स्थित ATS मुख्यालय लाया गया है, जहाँ उनसे विस्तृत पूछताछ जारी है।

प्रारंभिक जाँच में सामने आया है कि सेवानिवृत्त सूबेदार A.K. सिंह ने अपने पूर्व सैन्य अनुभव का इस्तेमाल करते हुए गुजरात सहित कई राज्यों में स्थित महत्वपूर्ण रक्षा प्रतिष्ठानों और रणनीतिक स्थानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियाँ जुटाईं। उन्हें इस पूरे नेटवर्क में अहम भूमिका निभाने वाला बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, सिंह गुप्त चैनल के माध्यम से पाकिस्तान स्थित ISI-लिंक्ड ऑपरेटिव्स तक धनराशि पहुँचाने में भी शामिल था। गिरफ्तारी के समय वह गोवा में अपने घर पर रह रहा था।

दूसरी ओर, रश्मिन रवींद्र पाल को दमन स्थित उसके निवास से पकड़ा गया। ATS का कहना है कि वह जासूसी नेटवर्क की दूसरी कड़ी थी, जो जुटाई गई जानकारी को एन्क्रिप्टेड डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सोशल मीडिया और अन्य सुरक्षित ऑनलाइन माध्यमों के जरिए पाकिस्तान भेजने का काम करती थी। वह सीधे सीमा पार मौजूद हैंडलरों के संपर्क में थी और अक्सर अपनी पहचान छिपाने के लिए कई संचार ऐप्स का उपयोग करती थी।

अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपितों से बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों की फोरेंसिक जाँच की जा रही है ताकि डेटा ट्रेल और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की जा सके। ATS को संदेह है कि यह एक बड़ा और संगठित मॉड्यूल था, जिसके तार भारत के कई राज्यों तक फैले हो सकते हैं। गुजरात ATS आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों की संभावना से इनकार नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें:

पादरी और उसकी पत्नी हिंदुओ को पैसे देकर धर्म परिवर्तन करने के आरोप में गिरफ्तार

निलंबित कांग्रेस विधायक राहुल पर यौन उत्पीड़न, धमकी और ब्लैकमेल के गंभीर आरोप

उत्तराखंड सरकार ने हटाई 550 अवैध मजारें हटाई, घुसपैठियों से मुक्त कराई 10,000 हेक्टेयर जमीन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें