29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटउत्तराखंड सरकार ने हटाई 550 अवैध मजारें हटाई, घुसपैठियों से मुक्त कराई...

उत्तराखंड सरकार ने हटाई 550 अवैध मजारें हटाई, घुसपैठियों से मुक्त कराई 10,000 हेक्टेयर जमीन

CM धामी का अतिक्रमण पर सख्त ऐलान

Google News Follow

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चल रही मुहिम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार अब तक 550 अवैध मजारों को हटा चुकी है और लगभग 10,000 हेक्टेयर सरकारी जमीन को घुसपैठियों से मुक्त कराया जा चुका है। धामी ने स्पष्ट किया कि, “देवभूमि में अवैध रूप से बसने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और तेज होगी।”

CRPF काठगोदाम में आयोजित एक कार्यक्रम में CM धामी ने कहा कि कुछ तत्व धार्मिक ढाँचे के नाम पर अतिक्रमण कर रहे थे, जिनके विरुद्ध सरकार कानून के अनुसार सख्त कदम उठा रही है। साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने बताया है की अधिकारियों को ऐसे तत्वों के राज्य के प्रमाणपत्रों और दस्तावेज़ों की व्यापक जाँच के निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान धामी ने कहा,“आज पहाड़ों में जिहाद पसंद लोग घुस रहे हैं। डेमोग्राफी बदलने की साजिश। मेरा और देवभूमि का संकल्प संस्कृति को खराब नहीं होने देंगे। ये लोग जहां खाली जमीन देखते हैं वहां कब्जा कर लेते हैं। सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। दस हजार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन इनसे मुक्त करा चुके है। लव जिहाद, थूक जिहाद को भी रोकेंगे। नीली, हरी और पीली चादर वाली 500 से ज्यादा मजार हटा चुके हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।”

दरम्यान अर्धसैनिक बलों के जवानों का सम्मान करते हुए सीएम धामी कहा कि देश की सुरक्षा में उनका योगदान अमूल्य है। सीएम धामी ने कहा, “इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले और राष्ट्र की हर पुकार पर प्राणों की बाजी लगाने वाले योद्धाओं को सलाम। कश्मीर से कन्याकुमारी तक आपने भारत के गौरव को बढ़ाया है। आपने जो किया उसका मूल्य चुकाया नहीं जा सकता। जवान की जवानी के बदले में मैं क्या दे सकता हूं। मेरे पिता सेना से रिटायर होने के बाद भी किसी न किसी काम में लगे रहते थे।”

धामी सरकार पहले भी कई बार यह स्पष्ट कर चुकी है कि राज्य में अवैध धार्मिक संरचनाओं, अतिक्रमण और घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन को इस दिशा में और कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:

इंडिगो में हड़कंप: नए ‘रेस्ट रूल्स’ से उड़ानें रद्द, दो दिनों में 200 से ज़्यादा फ्लाइट ठप

पादरी और उसकी पत्नी हिंदुओ को पैसे देकर धर्म परिवर्तन करने के आरोप में गिरफ्तार

निलंबित कांग्रेस विधायक राहुल पर यौन उत्पीड़न, धमकी और ब्लैकमेल के गंभीर आरोप

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें