29.1 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामाविरार में दिल दहला देने वाली घटना

विरार में दिल दहला देने वाली घटना

बारह वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना

Google News Follow

महाराष्ट्र के पालघर में एक रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है। विरार पुलिस स्टेशन क्षेत्र के साईदत्त नगर इलाके में 12 वर्षीय एक लड़की के साथ गैंग रेप किया गया। निशा (काल्पनिक नाम) के साथ गैंगरेप गणेश पूजा के लिए बन रहे पंडाल के पीछे किया गया। हैरानी वाली बात यह है कि पीड़िता के साथ हैवानियत उसकी सहेली ने करवाया और वह यह सब देखती रही। पुलिस ने पीडिता की मां की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पीड़िता की मां ने बताया कि मंगलवार को उसकी बेटी का मोबाइल खराब हो गया था। मोबाइल को सही कराने के लिए वह विरार पूर्व मकवाना कॉम्प्लेक्स गई थी। उसी दौरान उसकी सहेली मिली जो घूमने के बहाने उसे साईदत्त नगर के झोंपड़पट्टी में ले गई। वहीं, पीड़िता की सहेली ने फोन कर अपने तीन दोस्तों को बुलाया और इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की सहेली ने धमकाते हुए कथित तौर पर एक आदमी के साथ संबंध बनाने के लिए कहा। विरोध करने पर महिला मित्र ने पीड़िता को दबा दिया। उसके बाद दो आरोपियों ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी उसके घर के बाहर छोड़ कर चले गए।

इधर, परेशान माता-पिता पीड़िता की तलाश रहे थे। उसका मोबाइल नहीं मिल रहा था। उसके बावजूद पीड़िता की मां ने पुलिस से संपर्क नहीं किया। पीड़िता साथ हुई घटना की जानकारी  अपनी मां को जिसके बाद  पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत की। वहीं  पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है। पीड़िता द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर उसकी  सहेली को हिरासत में लिया गया, जबकि अन्य आरोपियों में एक कॉलेज का छात्र और दूसरा सब्जी विक्रेता हैं दोनों को विरार से तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

हालांकि, स्पष्ट नहीं हैं कि पीड़िता की सहेली ने अपने दोस्तों से रेप क्यों करवाया? बता दें कि आरोपी व्यक्तियों पर सामूहिक बलात्कार और अप्राकृतिक यौन संबंध के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर वारदात के दौरान इस्तेमाल किए गए कपड़े जब्त किये हैं। इस घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

यहाँ भी पढ़ें 

दिल्ली के डिप्टी सीएम के घर CBI की छापेमारी, 21 ठिकानों पर कार्रवाई  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें