31 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल निगम ने लौटाया

ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल निगम ने लौटाया

तेजस्वी यादव और लालू यादव से मदद की गुहार

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

बिहार की रहने वाली ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता के स्टाल को नगर निगम ने हट दिया था, जिसे वापस कर दिया है। प्रियंका ने अपने स्टाल को वापस दिलाने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलकर मदद की गुहार लगाई थी। दरअसल अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर निगम ने प्रियंका गुप्ता के स्टॉल को जब्त कर लिया था। जिसके बाद प्रियंका रोटी हुई तेजस्वी यादव और लालू यादव से मिलने पहुंची थी।

प्रियंका गुप्ता ने इस घटना के बाद कहा कि चाय का स्टॉल लगाने के लिए उनके पास लाइसेंस भी है। बावजूब नगर निगम ने उनके स्टॉल को जब्त किया। एक तरफ प्रियंका को उपमुख्यमंत्री ने प्रार्थना पत्र देने कि बात कही थी ,वहीं दूसरी तरफ नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि प्रियंका गुप्ता के स्टॉल को पहले भी हटाया गया था। लेकिन दोबारा उसी जगह पर स्टॉल लगा दिया लिहाज उसे हटाना पड़ा।

बता दें कि प्रियंका गुप्ता पूर्णिमा जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से स्नातक किया है। इसके बाद प्रियंका ने दो साल सरकारी नौकरी की तैयारी भी की। परंतु नौकरी न मिलने के बाद उन्होंने चाय का स्टॉल लगा लिया  था। इसके बाद वह काफी मशहूर हो गई। यहां तक कि कई फ़िल्मी  स्टार भी प्रियंका गुप्ता के स्टॉल पर चाय पीने पहुँच चुके हैं।

ये भी पढ़ें 

मयूरासन योग बीमारियों के लिए फायदेमंद

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,351फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें