27.8 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमक्राईमनामागुजरात में जब्त हुई अफगान से आई 9 हजार करोड़ की हेरोइन

गुजरात में जब्त हुई अफगान से आई 9 हजार करोड़ की हेरोइन

Google News Follow

गांधीनगर।  गुजरात से 9 हजार करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त की गई है। पता चला है कि यह हेरोइन अफगानिस्तान से लाई गई थी, जो कच्छ के मुंदरा बंदरगाह पर डीआरआई के तलाशी अभियान के दौरान मिली। इस प्रकरण में अब तक 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, साथ ही संदिग्ध अफगान नागरिकों की भी इस सिलसिले में तलाश जारी है।

 दुनिया में सबसे बड़ा जखीरा: करीब  9 हजार करोड़ रुपए कीमत की इस हेरोइन की बरामदगी की कार्रवाई के बाद मिले सुराग के आधार पर दिल्ली, चेन्नई,अहमदाबाद, गांधीधाम, मांडवी में भी छापेमारी की जा रही है। डीआरआई अधिकारियों का दावा है कि यह दुनिया में अब तक जब्त की गई हेरोइन का सबसे बड़ा जखीरा है।
 आंध्रप्रदेश में तार: जब्त हेरोइन के तार आंध्रप्रदेश से जुड़ रहे हैं। डीआरआई को  पता चला था कि आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में मौजूद आशी ट्रेडिंग नामक  कंपनी ने अफगानिस्तान से आयात किए कुछ सामान में ड्रग्स का भी समावेश है। इस गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों ने मुंदरा  बंदरगाह पर पहुंचे दो कंटेनर जब्त कर जब तलाशी ली, तो उनमें  दवा जैसा पाउडर मिला, जिसे टैल्कम पाउडर बताया गया।
ईरान से चले थे ये कंटेनर: संयोग से  दौरान गांधीनगर के एक फोरेंसिक विशेषज्ञ भी यहां मौजूद थे, जिन्होंने फौरन इस पाउडर की जांच कर उसके हेरोइन होने की पुष्टि की। पहले कंटेनर में 1999.58 किलोग्राम और दूसरे कंटेनर में 988.64 किलोग्राम यानी कुल मिलाकर 2,988.22 किलोग्राम हेरोइन थी। हालांकि कंटेनर अफगानिस्तान से आए थे, पर वे ईरान के अब्बास बंदरगाह से रवाना हुए थे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें