28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामाविलेपार्ले में मिली करोड़ों की हेरोइन

विलेपार्ले में मिली करोड़ों की हेरोइन

Google News Follow

NCB ने मंगलवार को मुंबई में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विलेपार्ले इलाके में करोड़ो रुपए की हेरोइन जब्त की गई है, पिछले कुछ महीनों से एनसीबी ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ एक बड़ी मुहिम चलाई हुई है। मुंबई क्रूज ड्र्ग्स केस से जोरदार चर्चा में आई एनसीबी ने विले पार्के इलाके में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। करोड़ों रुपए की हेरोइन जब्त किए जाने की इस कार्रवाई की जानकारी एनसीबी की ओर से दी गई है।

एनसीबी टीम की ओर से इस मामले में संदिग्धों की खोज की जा रही है। एनसीबी के मुताबिक  इस मामले में अभी जांच शुरू है। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह सवाल उठाया था कि एनसीबी के कुछ अधिकारी बड़े-बड़े ड्रग्स कारोबारियों और माफियाओं को छोड़ दिया करते हैं, जबकि कुछ ग्राम ड्रग्स बरामद होने पर लोगों को फंसाया जाता है। उनके केस को बड़ा कर वसूली की जाती है, उन्होेंने सवाल किया कि आज भी जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) में अफीम के बीज के तीन कंटेनर खड़े हैं।

उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? नवाब मलिक ने कहा कि आर्यन खान से 18 करोड़ की डील किए जाने की बात सामने आ रही है. इससे पहले सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए बुलाया गया. इस मामले में 14 महीने हो गए, एनसीबी ने चार्जशीट दायर नहीं की। यानी एनसीबी संस्था कुछ समय से सवालों के घेरे में है. ऐसे में एनसीबी की ओर से की गई हर नई कार्रवाई छवि सुधारने के लिए अहम मानी जाएगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें