28 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमदेश दुनियाFaizabad Junction रेलवे स्टेशन हुआ अयोध्या कैंट

Faizabad Junction रेलवे स्टेशन हुआ अयोध्या कैंट

Google News Follow

फैजाबाद। यूपी के फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदल गया है। फैजाबाद जंक्शन का नाम अब अयोध्या कैंट कर दिया गया है। इसे लेकर एक अधिसूचना जारी की गई है। अक्टूबर महीने में सीएम ऑफिस की तरफ से एक ट्वीट कर फैजाबाद का नाम बदले जाने की जानकारी दी गई थी, सीएम ऑफिस की तरफ से कहा गया था कि सीएम योगी ने फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला लिया है। साल 2018 में फऐजाबाद जिला और मंडल का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया गया था।

योगी सरकार ने फैजाबाद के साथ ही इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज और मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय कर दिया था। फरवरी 2020 में प्रयागराज के चार स्टेशनों के नाम भी बदले गए थे. जिसके बाद इलहाबाद जंक्शन अब प्रय़ागराज जंक्शन हो गया है. यूपी विधानसभा चुनाव से पहले फैजाबाद रेलवे स्टेशन अयोध्या किया जाना योगी सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। यूपी के कई जिलों और शहरों के नाम बदले जाने की मांग की जा रही है. जबकि सीएम योगी फैजाबाद और इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या और प्रयागराज पहले ही कर चुके हैं। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन अयोध्या कैंट कर दिया गया है।

योगी सरकार ने यूपी में सरकार बनने के एक साल के बाद फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था. उसके बाद राज्य सरकार ने पूरे अयोध्या जिले में मांस और शराब की बिक्री पर रोक लगा दी थी। उससे पहले अयोध्या के पांच किलोमीटर के दायरे में मांस और शराब बैन था. योगी सरकार ने राज्य के मुगलसराय का नाम भी बदलकर दीन दयाल उपाध्याय नगर किया था। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाना योगी सरकार के बड़े फैसले के तौर पर देखा जा रहा है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें