28 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाअमरिंदर सिंह ने बनाई नई पार्टी

अमरिंदर सिंह ने बनाई नई पार्टी

Captain Amarinder Singh Resigns

Google News Follow

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह  ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया है, कैप्टन ने अपनी नयी पार्टी का भी ऐलान कर दिया। उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस के नाम से अपनी नयी पार्टी बना ली है। सोनिया गांधी को लिखी 7 पन्ने की चिट्ठी में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि मेरे मना करने के बावजूद आपने एक ऐसे शख्स को पंजाब प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया, जिसने खुलेआम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख को गले लगाया।

अमरिंदर सिंह ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि आपने पाकिस्तान से हमदर्दी रखने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के हाथों में पंजाब कांग्रेस की कमान दे दी. मैंने और प्रदेश के सभी सांसदों ने इसका विरोध किया था, पर आपने उसको अनसुना कर दिया. पंजाब का मंत्री होते हुए नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान गया और वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल बाजवा के साथ गले मिला। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी चिट्ठी में अपने साथ हुए व्यवहार का भी जिक्र किया है. उन्होंने कहा है कि वर्ष 2017 में पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा चुनाव में 13 में से 8 लोकसभा की सीटें कांग्रेस की झोली में डाली, पार्टी के प्रति लगातार वफादार बने रहे, बाद में उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें