28.2 C
Mumbai
Thursday, June 25, 2026
होमक्राईमनामाबंगाल में महिला का कपड़े फाड़ कर गांव में घुमाया, महिला पर...

बंगाल में महिला का कपड़े फाड़ कर गांव में घुमाया, महिला पर यह है आरोप

Google News Follow

Related

कोलकाता। अचानक छह माह बाद पति के घर लौटने पर एक महिला के लोगों ने कपड़े फाड़ दिए और उसे उसी हालत में गांव में घुमाया। यह शर्मसार करने वाली घटना पश्चिम बंगाल।35 वर्षीय महिला को पूरे गांव में परेड के लिए मजबूर किया गया। यह घटना गुरुवार की है, लेकिन इसका पता तब चला जब रविवार को सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले का एक वीडियो वायरल हुआ।

पुलिस ने महिला को इन लोगों से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। और घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है। खबरों के अनुसार,महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। छह महीने पहले, वह एक ऐसे व्यक्ति के साथ गांव छोड़ गई, जिसके साथ उसका कथित रूप से संबंध था। “गुरुवार को, जैसे ही महिला अपने पति के घर लौटी, कुछ ग्रामीणों ने उससे पिछले छह महीनों में उसके ठिकाने के बारे में पूछताछ करना शुरू कर दिया। जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो ग्रामीणों ने सलीशी सभा (कंगारू अदालत) बुलाने का फैसला किया।”उसी दिन, कंगारू अदालत लगाई गई। सूत्रों ने बताया कि कुछ लोगों ने उसे घसीटकर घर से बाहर निकाला और उसकी पिटाई की और कहा कि वह अब तक कहां है, यह बताए। कुछ ग्रामीणों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे उसी तरह गांव में घूमने के लिए मजबूर किया। इस दौरान कुछ लोगों ने महिला का वीडियो शूट कर लिया। और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,275फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें