28 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
होमक्राईमनामाझांसी: छात्राओं पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला कोचिंग शिक्षक गिरफ्तार,...

झांसी: छात्राओं पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला कोचिंग शिक्षक गिरफ्तार, जांच जारी

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक को छात्राओं पर कथित तौर पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सोहैल अहमद खान के रूप में की है, जो मिशन कंपाउंड स्थित ‘स्टडी वर्ल्ड क्लासेस’ में पढ़ाता था।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में 5 अप्रैल को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर 6 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में शिकायतकर्ताओं के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं।

शिकायत में छात्राओं ने आरोप लगाया है कि सोहैल अहमद खान ने नोट्स देने के बहाने उनका मोबाइल नंबर लिया और फिर उन्हें देर रात मैसेज भेजने लगा। आरोप है कि वह उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डालता था और आपत्तिजनक संदेश भी भेजता था।

कुछ छात्राओं ने यह भी कहा कि आरोपी कक्षा के दौरान पढ़ाई के बजाय धर्म से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करता था और हिंदू देवी-देवताओं के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। आरोपों के अनुसार, उसने छात्रों को बीफ खाने की सलाह भी दी और उन्हें मानसिक रूप से प्रभावित करने की कोशिश की।

छात्राओं के मुताबिक, जब उन्होंने कोचिंग सेंटर के संचालक रवि नागोरिया और उनकी पत्नी को इस बारे में जानकारी दी, तो आरोपी ने उन्हें धमकाया और पढ़ाना बंद कर दिया, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई।

इसके बाद पीड़ित छात्राओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं, आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए इसे साजिश बताया है। उसका कहना है कि कोचिंग सेंटर संचालक के साथ पैसों को लेकर विवाद था, जिसके चलते उसे झूठा फंसाया गया है।

सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की गई है और शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

नासिक कोर्पोरेट लव-जिहाद केस में शामिल कर्मचारियों को TCS ने किया सस्पेंड

आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, बोले- “उनके गीत हमेशा गूंजते रहेंगे”

करोड़ों की प्रॉपर्टी, कई देशों में रेस्टोरेंट्स; संगीत के साथ बिजनेस में भी सफल रहीं आशा भोसले

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,194फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें