29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाक्या वसई-विरार बन रहा क्रिमिनल्स का अड्डा,पुलिस ने 43 शातिर अपराधियों को...

क्या वसई-विरार बन रहा क्रिमिनल्स का अड्डा,पुलिस ने 43 शातिर अपराधियों को दबोचा? जानें

Google News Follow

पालघर। वसई-विरार शहर में चोरी, सेंधमारी, नशीले पदार्थों की तस्करी आदि का क्राइम रेट तेजी से बढ़ा है। इस पर काबू पाने के लिए कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 43 शातिर गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। उल्लेखनीय है कि वसई-विरार में बढ़ती गुनहगारी की रोकथाम के इरादे से यहां अलग से पुलिस आयुक्तालय बनाया गया। 43 गुनहगारों की गिरफ्तारी जारी माह की ही है।

दुर्दांत गुनहगार हैं ये

वसई-विरार शहरों के अलावा, मीरा-भायंदर क्षेत्र में चोरी, लूट, चेन स्नैचिंग, ऑनलाइन जुआ, वेश्यावृत्ति, नशीले पदार्थों की तस्करी समेत अन्य क्राइम बढ़ा था, लेकिन अब पुलिस सीसीटीवी के जरिए कई अपराधों को सुलझाने में कामयाब हो रही है। पुलिस इलाके से फरार रह छिप-छिप कर अपराधों को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार करने में भी कामयाब हो रही है। पुलिस ने ताजा पकड़े गुनहगारों को सोलापुर, कोल्हापुर, अंधेरी, कांदिवली, गुजरात और अन्य राज्यों से ट्रेस किया है। इन गुनहगारों ने ठाणे, नवी मुंबई, मुंबई और पुणे में भी कई वारदात को अंजाम दिया है। नालासोपारा में एक जौहरी पर हुए हमले के दो गुनहगारों को पुलिस ने महज 48 घंटे में धर दबोचा था।

करीब 70 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस ने इन 43 गुनहगारों की गिरफ्तारी में अब तक 82 मामले सुलझाए हैं और उसने 69.86 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने इस दरमियान 18 को वेश्यावृत्ति के नर्क से भी मुक्त कराने में कामयाबी हासिल की है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें