29 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाप्रेम संबंध : नागपुर में शिष्या ने अपने महिला गुरु की इसलिए...

प्रेम संबंध : नागपुर में शिष्या ने अपने महिला गुरु की इसलिए कर दी हत्या

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
मुंबई। महाराष्ट्र के नागपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरु शिष्य के संबंध को कलंकित करते हुए एक शिष्या ने अपने महिला गुरु की हत्या कर दी। बताया जाता है कि महिला बौद्ध भिक्षु की अपनी शिष्या के साथ 12 सालों से प्रेम संबंध था। लेकिन,कुछ समय से महिला गुरु का किसी अन्य व्यक्ति से जुड़ाव होने से शिष्या ने महिला गुरु की हत्या कर दी। वहीं एक दूसरी घटना में एक शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को मदद का भरोसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत की है।
यह है मामला: नागपुर जिले के सावनेर तालुके (प्रखंड) के पिपला डाक बंगला में शिवली बोधि भिक्षु निवास है। यहां  रह रही एक बौद्ध भिक्षु महिला की जघन्य हत्या की गई है। यह हत्या उसकी एक शिष्या ने ही की है। इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मच गई है। आरोपी ने महिला के गले को पहले चाकू से चीर दिया।इसके बाद हथौड़े से सर और चेहरे पर वार कर बेरहमी से मार डाला।12 सालों से था गुरु-शिष्या में प्रेम संबंध करीब 12 सालों से महिला के साथ आरोपी शिष्या का प्रेम संबंध कायम था। लेकिन 12 सालों के बाद पिछले कुछ समय से महिला का संबंध किसी और व्यक्ति से जुड़ गया। इसी वजह से गुस्से में आकर शिष्या ने इस वारदात को अंजाम दिया।
एक और घटना ने किया शर्मसार: इसी बीच नागपुर से ही गुरु-शिष्या के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक और घटना सामने आई है। अरबी भाषा सिखाने वाले एक टीचर ने अपनी नाबालिग शिष्या को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसका यौन शोषण किया। यह घटना नागपुर के मानकापुर पुलिस स्टेशन के सीमा क्षेत्र की है। आरोपी का नाम रफीक खान उर्फ मौलाना हाफिज है। पीड़िता की शिकायत पर मानकापुर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाई और धीरे-धीरे उसने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह पीड़िता का यौन शोषण करने लगा और आरोपी नाबालिग का शोषण के साथ प्रताणित भी करता था। जिससे तंग आकर पीड़िता ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,272फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें