मालाड पूर्व के कुरार इलाके से एक गंभीर घटना सामने आई है। ऑटो रिक्शा में बैठने को लेकर उठा एक मामूली विवाद हिंसक हो गया। इस घटना में कुछ लोगों द्वारा चार लड़कियों के साथ 20 मुस्लिम लड़कों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।
इस मामले पर संजय निरुपम और शिवसेना ने विरोध जताया है। शुरुआत में पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी देखी गई। हालांकि, शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
A Gujarati Hindu family went shopping in Malad, Maharashtra, where they got into an argument with some burqa-clad women.
The women then called a group of Muslim men who assaulted them the Gujarati family.
Hindus recited Hanuman Chalisa in retaliation and demanded arrests. pic.twitter.com/IqE71rmpRW
— Team Hindu United (@TeamHinduUnited) March 22, 2026
पीड़ित लड़कियों के अनुसार, वे मालाड रेलवे स्टेशन के पास ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान उनका एक बुर्का पहने महिला से विवाद हुआ। आरोप है कि उस महिला ने बाद में इस्लामपुरा इलाके से अपने परिचितों को बुला लिया। कुछ ही देर में कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और लड़कियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। लड़कियों का दावा है कि उन्हें जबरन ऑटो से नीचे उतारकर करीब 20 लोगों ने पीटा। इस घटना का कुछ हिस्सा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद होने की बात कही जा रही है।
Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena leader Sanjay Nirupam says, "According to the Kurar police report, the people who were caught include two women and one man who have been arrested, while the rest fled after switching off their mobile phones. Early in the morning, while people were… pic.twitter.com/VxNa5sK2mO
— IANS (@ians_india) March 21, 2026
इस घटना के विरोध में कुछ सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने प्रतिक्रिया दी। संजय निरुपम और मिथुन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ किया। उनके अनुसार, यह कार्यक्रम शांति बनाए रखने और न्याय की मांग के लिए किया गया।
दिंडोशी में कल रात हिंदू लड़कियों पर 18-20 मुस्लिम गुंडों ने सामूहिक रूप हमला किया था।
आज उन लड़कियों और उनके परिजनों के साथ पहले पुलिस स्टेशन गए।फिर घटनास्थल पर जाकर स्थानीय लोगों के साथ हनुमान चालीसा गाकर विरोध प्रदर्शन किया।#Dindoshi#KurarPoliceStation pic.twitter.com/EVujfTvSou— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) March 21, 2026
‘हमलावर कैसे मर्द?’
निरुपम ने इस घटना को मॉब लिंचिंग बताते हुए सवाल उठाया कि अगर वे खुद को मर्द समझते हैं, तो 20 लोगों ने मिलकर लड़कियों पर हमला क्यों किया? उन्होंने कहा कि मुंबई को सुरक्षित शहर माना जाता है, लेकिन कुछ इलाकों में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंताजनक स्थिति बन रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी ऐसे मामलों में दबाव डालकर कार्रवाई रोकी गई, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की, ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इस बीच, पुलिस और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें:
आसाम के तिनसुकिया में कमांडो कैंप पर RPG हमला, 4 जवान घायल
यूक्रेनी नागरिकों की हिरासत पर रूस का बयान, दूतावास की भूमिका सवालों में!
‘मेक इन इंडिया’ पहल से भारत में विकास की अपार संभावनाएं: मित्सुबिशी केमिकल प्रेसिडेंट!
