30.6 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमक्राईमनामाMumbai: घाटकोपर में 20 लाख के हाथी दांत बरामद, 2 गिरफ्तार

Mumbai: घाटकोपर में 20 लाख के हाथी दांत बरामद, 2 गिरफ्तार

Google News Follow

Related

मुंबई। घाटकोपर रेलवे स्टेशन परिसर में हाथीदांत बेचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके नाम दीपक कुमार प्रभुदयाल वैष्णव (24) और मोहम्मद फिरोज हफीक शेख (30) हैं। उनके पास से दो हाथीदांत बरामद किए गए हैं। बरामद हाथीदांत की कीमत 20 लाख रुपए बताई गई है।

घाटकोपर पुलिस स्टेशन के प्रभारी सीनियर इंस्पेक्टर जीतेंद्र आगरकर के मुताबिक मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले इन आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी कि वे हाथी दांत बेचने घाटकोपर आ रहे हैं। लिहाजा, पुलिस ने वन-रक्षकों की मदद से गुरुवार सुबह दोनों को धर दबोचा। उनके पास से बरामद दोनों हाथीदांत नक्काशीदार हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,388फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें