29.1 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाटोक्यो ओलिंपिक से पहले PM मोदी ने की थी मीराबाई की मदद,मणिपुर...

टोक्यो ओलिंपिक से पहले PM मोदी ने की थी मीराबाई की मदद,मणिपुर के CM का खुलासा

Google News Follow

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन ही वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने रजत पदक जीत कर इतिहास रच दिया था. मणिपुर की इस खिलाड़ी ने 49 किग्रा वर्ग में कुल 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) भार उठाकर रजत पदक हासिल किया था, अब उनकी इस धमाकेदार जीत के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोमबाम बिरेन सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मीराबाई चानू को पदक जीतने में मदद की, पीएम मोदी ने उन्हें इलाज के लिए अमेरिका भेजा था. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पीएम ने मणिपुर के एक और एथलीट की मदद की थी।

बिरेन सिंह ने इसी हफ्ते पीएम से मुलाकात की है. उन्होंने चानू को मदद करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। बिरेन सिंह ने कहा, ‘जब चानू ने मुझे इस बारे में बताया तो मैं हैरान रह गया था। उन्होंने बताया कि अगर पीएम ने उन्हें मांसपेशियों के ऑपरेशन और प्रैक्टिस के लिए अमेरिका नहीं भेजा होता तो वो ये मेडल हासिल नहीं कर पातीं. उन्होंने ये भी बताया कि कैसे पीएम ने सीधे उनकी मदद की। बिरेन सिंह ने कहा, ‘चानू को बैक पेन था और इसकी खबर पीएम मोदी और पीएमओ को मिल गई. इसके बाद पीएम ने खुद इलाज और ट्रेनिंग का खर्चा उठाते हुए चानू को अमेरिका भेजा, मणिपुर के एक और एथलीट की पीएम ने मदद की।

मैं फिलहाल उनका नाम नहीं बताऊंगा। एक भारतीय होने के नाते और पीएम मोदी के साथ काम करने में गर्व है। पदक जीतने के बाद चानू ने पीएम को धन्यवाद कहा था। उन्होंने कहा था, ‘मैं प्रधानमंत्री और खेल मंत्री को शुक्रिया बोलना चाहूंगी, उन्होंने मुझे बहुत कम समय में अभ्यास के लिए अमेरिका भेजा था। सभी तैयारियों को एक दिन में पूरा किया गया था. उनके कारण ही मुझे अच्छा प्रशिक्षण मिला और मैं पदक जीतने में सफल रही।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें