28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामाजम्मू-पाक सीमा पर कबूतर से धमकी भरा नोट बरामद, रेलवे स्टेशन पर...

जम्मू-पाक सीमा पर कबूतर से धमकी भरा नोट बरामद, रेलवे स्टेशन पर अलर्ट!

“कश्मीर हमारा है, वक्त आ गया है, यह आएगा ”

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर में भारत-पाक सीमा के पास एक कबूतर से धमकी भरा संदेश बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में एक कबूतर को पकड़ा, जिसकी पंजे से बंधी चिट्ठी में जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर आईईडी धमाके की धमकी लिखी हुई थी। यह इलाका जम्मू शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर है।

जानकारी के अनुसार, चिट्ठी पर उर्दू और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में संदेश लिखा गया था। उर्दू में लिखा था, “कश्मीर हमारा है, वक्त आ गया है, यह आएगा,” जबकि अंग्रेज़ी हिस्से में लिखा था,“JAMMU STATION IED BLAST THE END।” इस संदेश के बाद सुरक्षा बलों ने जम्मू तवी रेलवे स्टेशन समेत पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। स्टेशन पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं और यात्रियों की चेकिंग को भी सख्त कर दिया गया है।

हालांकि सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि यह घटना शायद किसी तरह की शरारत या सीमा पार से भेजी गई मनोवैज्ञानिक चाल हो सकती है। बावजूद इसके, इसे हल्के में नहीं लिया जा रहा है और संबंधित एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

गौरतलब है कि भारत-पाक सीमा पर पहले भी कबूतरों के जरिए संदेश भेजने और जासूसी की आशंकाएं सामने आती रही हैं। इस घटना ने एक बार फिर सीमाई इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह के खतरे को टालने के लिए सतर्कता और चौकसी को और बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

नाइजीरिया: आतंकियों ने नमाज़ियों पर बरसाई गोलियाँ, मृतकों की संख्या 50 पार!

“युवा नेता ने होटल बुलाया, आपत्तिजनक संदेश भेजे”: मल्याली अभिनेत्री के सनीखेज आरोप !

सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के बाद अब मिलेगा जेड श्रेणी का सीआरपीएफ कवर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें