27.2 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमक्राईमनामाझारखंड: हजारीबाग में एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरन सहित तीन नक्सली...

झारखंड: हजारीबाग में एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरन सहित तीन नक्सली ढेर!

Google News Follow

झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों को सोमवार सुबह हजारीबाग जिले में बड़ी सफलता मिली। बरकट्ठा-गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कुख्यात माओवादी सहदेव सोरन उर्फ प्रवेश को मार गिराया। सहदेव पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। इस कार्रवाई में दो अन्य नक्सली 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेम्ब्रम और 10 लाख का इनामी वीर सेन गंझू भी मारे गए।

पुलिस मुख्यालय ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सर्च ऑपरेशन में तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से तीन एके-47 राइफलें भी जब्त की गईं। अधिकारियों के मुताबिक, सहदेव सोरन झारखंड में भाकपा (माओवादी) की गतिविधियों का बड़ा चेहरा था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था।

झारखंड के हजारीबाग में एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरन सहित तीन नक्सली ढेर

लगातार दूसरी बड़ी सफलता

यह झारखंड पुलिस की दो दिनों में दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले रविवार को पलामू जिले के मनातू जंगल में टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के साथ मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी मुखदेव यादव ढेर हुआ था। वहीं, 7 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा इलाके में पुलिस ने 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ अपटन को मार गिराया था। अमित बोकारो जिले का रहने वाला था और 96 नक्सली वारदातों में वांटेड था।

सक्रिय नक्सलियों पर शिकंजा

पुलिस आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में औसतन हर महीने तीन नक्सली मुठभेड़ों में ढेर हो रहे हैं। वर्तमान में राज्य में 100 से 150 माओवादी सक्रिय बताए जाते हैं। इनमें से 58 इनामी सूची में शामिल हैं, जिन पर कुल 5 करोड़ 46 लाख रुपये का इनाम घोषित है।

पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में 13 बड़े नक्सली शामिल हैं। इनमें मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी और असीम मंडल पर एक-एक करोड़ का इनाम है। इनके अलावा अनमोल, मोछु, अजय महतो, अगेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, जयकांत और रापा मुंडा भी सूची में हैं।

इस साल 21 अप्रैल को बोकारो के लुगु पहाड़ पर हुई मुठभेड़ को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है, जिसमें एक करोड़ के इनामी प्रयाग मांझी उर्फ विवेक सहित आठ माओवादी मारे गए थे।

झारखंड पुलिस और केंद्रीय बल मार्च 2026 तक राज्य को नक्सल मुक्त बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। जनवरी से अब तक चलाए गए अभियानों में 28 नक्सली मारे जा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभियान में तेजी जारी रहेगी और शीर्ष नेतृत्व पर फोकस किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें:

स्वप्न शास्त्र: बार-बार सपनों में सांप दिखना और इसके संकेत!

नासिक में CBI की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध कॉल सेंटरों का भंडाफोड़!

मुंबई बारिश: भारी बरसात से शहर बेहाल, अंधेरी सबवे बंद, कई इलाकों में जलभराव!

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें