29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमक्राईमनामाझारखंड: होली के पहले मौसम के तेवर तल्ख, कई शहरों में हीट...

झारखंड: होली के पहले मौसम के तेवर तल्ख, कई शहरों में हीट वेव का येलो अलर्ट!

पलामू, गढ़वा, धनबाद और बोकारो जैसे शहरों का अधिकतम तापमान इस दौरान 40 से 42 डिग्री तक जा सकता है।

Google News Follow
झारखंड में होली के पहले मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक राज्य के कई इलाकों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। पलामू, गढ़वा, धनबाद और बोकारो जैसे शहरों का अधिकतम तापमान इस दौरान 40 से 42 डिग्री तक जा सकता है।

राज्य के पलामू में गुरुवार को सबसे ज्यादा 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। यहां न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिनों में झारखंड के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। इसके बाद तीन दिन तक इसमें किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

विभाग ने लोगों को हीट वेव से बचाव के लिए एहतियाती उपाय करने की सलाह दी है। विभाग की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि 14 मार्च से 17 मार्च तक राज्य के दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।

दक्षिण-पूर्वी भागों में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां और उत्तर-पश्चिमी हिस्से के गढ़वा और पलामू में उष्ण लहर चलने की संभावना है। इन इलाकों में लोगों को दोपहर 12 से तीन बजे तक बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।

रांची, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद सहित ज्यादातर शहरों में गुरुवार को तापमान में वृद्धि देखी गई। रांची का उच्चतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। बोकारो का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा रहा।

इसी तरह जमशेदपुर का उच्चतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। रांची का अधिकतम तापमान 14 मार्च को होली के दिन 36 डिग्री सेल्सियस और 15 तथा 16 मार्च को 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
 
यह भी पढ़ें-

चीन: बायर हेल्थकेयर का देश में पहला नवाचार ​खुला, दुनिया में नवाचार का दूसरा महत्वपूर्ण केंद्र!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें