30 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
होमदेश दुनियाचीन: बायर हेल्थकेयर का देश में पहला नवाचार ​खुला, दुनिया में दूसरा...

चीन: बायर हेल्थकेयर का देश में पहला नवाचार ​खुला, दुनिया में दूसरा महत्वपूर्ण केंद्र!

बायर के दवा विभाग के वैश्विक मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी ने कहा कि चीन में नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास ने चिकित्सा उद्योग में व्यवसायीकरण और परिचालन नवाचार के लिए नए विचार प्रदान किए।

Google News Follow

Related

चीन की राजधानी पेइचिंग के आर्थिक और तकनीकी विकास जिले यीच्वुआंग में बायर हेल्थकेयर का देश में पहला नवाचार केंद्र हाल में खुला। यह बायर के लिए चीन के विकास में शामिल होने का एक और मील का पत्थर है। बताया जाता है कि बायर के लिए चीन दुनिया में दूसरा महत्वपूर्ण नवाचार केंद्र बन गया है और सिलसिलेवार अहम अनुसंधान तथा नवाचार गतिविधियों का स्रोत भी है। यीच्वुआंग में बायर के नवाचार केंद्र के खुलने से चीन में निवेश बढ़ाने का बायर का दृढ़ संकल्प जाहिर हुआ।

अनुसंधान और विकास क्षमता दवा कंपनियों की मुख्य प्रतिस्पर्धा शक्ति है। अधिकांश दवा कंपनियां अपने अनुसंधान केंद्र को मुख्यालय के बाहर अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित नहीं करना चाहतीं। इस बीच बायर ने चीन में अपनी मुख्य प्रतिस्पर्धा शक्ति का विकास करने का फैसला किया।

बायर के दवा विभाग के वैश्विक मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी ने कहा कि चीन में नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास ने चिकित्सा उद्योग में व्यवसायीकरण और परिचालन नवाचार के लिए नए विचार प्रदान किए। चीन बायोमेडिकल क्षेत्र में खुलापन बढ़ा रहा है।

उच्च गुणवत्ता वाले विकास और चीन तथा दुनिया भर के मरीजों पर सकारात्मक प्रभाव के मद्देनजर चीन में विकास करना सही चुनाव है। बायो मेडिकल क्षेत्र में कठिनाइयों को दूर करने का काम सिर्फ एक ही कंपनी नहीं कर सकती। बायर ने चीन के कई शैक्षणिक संस्थाओं और विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग संबंध स्थापित किए हैं।

यह भी पढ़ें-

नई दिल्ली: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेफ सीरीज में जीत हासिल की​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें