32 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामाकोलकाता रेप केस: IMA और FORDA महिला डॉक्टर को न्याय दिलवाने के...

कोलकाता रेप केस: IMA और FORDA महिला डॉक्टर को न्याय दिलवाने के लिए उतरे; राज्य में आरोग्य व्यवस्था अस्तव्यस्त!

1 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव मिला। पीड़ित महिला डॉक्टर एक फेफड़े के निदान केंद्र में काम करतीं थी। गुरुवार रात वह अस्पताल में काम करने आई थी।

Google News Follow

कोलकाता के सरकारी अस्पताल (आरजी कार मेडिकल कॉलेज) में शुक्रवार को पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी का शव डॉक्टर मिला। जांच में पता चला कि महिला ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। इसी बीच पीड़िता को न्याय दिलवाने के लिए इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) और फेडरेशन ऑफ़ रेजिडेंट डॉक्टर असोसिएशन (FORDA) ने राष्ट्रव्यापी बंद का इशारा दिया है। साथ ही मेडकल संबंधित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के इस्तीफे की खबर भी सामने आयी है।

आर.जी. कार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ. संदीप घोष ने अपने पद से इस्तीफा देकर कहा है, ”मुझे सोशल मीडिया पर बदनाम किया जा रहा है। इस मामले में जिस लड़की की मौत हुई वह मेरी बेटी जैसी है। ‘इसलिए मैं पालक के रूप में इस्तीफा देता हूं। आशा करता भविष्य में ऐसी चीजें कभी नहीं होनी चाहिए। हमने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह हमारे चेस्ट डिपार्टमेंट में ही उसकी मृत्यु हुई।’

उत्तरी कोलकाता में स्थित इस अस्पताल के सेमिनार हॉल में 31 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव मिला। पीड़ित महिला डॉक्टर एक फेफड़े के निदान केंद्र में काम करतीं थी। गुरुवार रात वह अस्पताल में काम करने आई थी। कोलकाता पुलिस के मुताबिक जांच में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की बात सामने आई है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, खून से लथपथ पड़े शव पर कई चोटें थीं। साथ ही शरीर पर आंशिक रूप से कपड़े थे। इस घटना के कारण अस्पताल के कर्मचारियों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और कई डॉक्टरों ने गहन जांच की मांग को लेकर काम बंद कर दिया है।

बता दें की, पीड़िता को न्याय दिलवाने के लिए इंडियन मेडिकल असोसिएशन(IMA) ने राष्ट्रव्यापी बंद का इशारा दिया है। साथ ही फेडरेशन ऑफ़ रेजिडेंट डॉक्टर असोसिएशन (FORDA) भी महिला डॉक्टर पर हुए अत्याचारों के खिलाफ रास्ते पर उतरा है। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के आंदोलनों के परिणाम स्वरुप सोमवार को पश्चिम बंगाल में रोगी सेवाएं बाधित होने की रिपोर्ट आरहीं है। जूनियर डॉक्टर, इंटर्न लगातार चौथे दिन भी हड़ताल पर हैं।

यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश: सपा नेता पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, अखिलेश का करीबी गिरफ्तार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें