28.4 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली के इतिहास में पकड़ी गई ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप

दिल्ली के इतिहास में पकड़ी गई ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप

325 किलोग्राम ड्रग्स का 1200 करोड़ रुपया कीमत

Google News Follow

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहाँ पुलिस ने नार्को टेरर पर बड़ा एक्सन किया है। यहाँ पुलिस की स्पेशल सेल ने करीब 1200 करोड़ रुपए के ड्रग्स जब्त किया। साथ ही दो अफगानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है। इन दोनों अफ़गान नागरिकों की पहचान मुस्तफा और रहीमुल्लाह के रूप में हुई, जब्त हुई ड्रग्स की खेप में 312.5 किलो मेथमफेटामाइन और 10 किलो फाइन क्वालिटी की हेरोइन है। शुरुवात में इन दोनों के पास से कम मात्रा में ड्रग्स बरामद की गई थी, लेकिन बाद में पूछताछ करने पर उनके पास से ड्रग्स का पूरा का पूरा जरीखा पाया गया। मुस्तफा और रहीमुल्लाह को 3 सितंबर को पकड़ा गया। ये दोनों वर्ष 2016 से भारत में रह रहे थे और लगातार अपना रिफ़्यूजी वीजा बढ़वाते रहे। वहीं मुस्तफा काबुल और रहीमुल्लाह कंधार का रहनेवाला है।  

बताया जा रहा है कि इस ड्रग्स को बेचकर आनेवाली रकम का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए किया जाना था। इन लोगों ने ड्रग्स की पहली खेप चेन्नई से लखनऊ और फिर दिल्ली लाई थी। दिल्ली के इतिहास में पकड़ी गई मेथफेटामाइन और हेरोइन की यह सबसे बड़ी खेप है। इन बड़े नार्को टेरर का भंडाफोड़ करनेवालों में सीपी ललित मोहन नेगी, एसीपी हृदय भूषण, इन्स्पेक्टर विनोद बड़ोला, इंस्पेक्टर सुंदर गौतम और यशपाल भाटी शामिल हैं। दिल्ली के अलावा लखनऊ में भी रेड मार गया जहां 606 बैग जब्त किया गया। इन बैग्स का भी नार्को टेस्ट किया जाएगा।  

ये भी देखें  

एशिया कप- श्रीलंका के खिलाफ वापसी करने उतरेगा भारत

  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें