28 C
Mumbai
Wednesday, August 19, 2026
होमक्राईमनामा​उदयपुर की तरह महाराष्ट्र में ​भी ​हुई थी ​दवा व्यापारी की ​हत्या...

​उदयपुर की तरह महाराष्ट्र में ​भी ​हुई थी ​दवा व्यापारी की ​हत्या ?

महाराष्ट्र ATS इस मामले की जांच आतंकी एंगल से कर रही थी, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपने का निर्देश दिया है। जांच के लिए NIA की टीम अमरावती पहुंच गई है।

Google News Follow

Related

उदयपुर में जिस तरह से टेलर कन्हैयालाल की ​​​गाला रेतकर निर्मम​ हत्या की​ गयी थी| ठीक उसी तरह की 21 जून को महाराष्ट्र के अमरावती में भी ​एक हत्या की घटना को अंजाम दिया था| ​​यह दावा स्थानीय भाजपा नेताओं की ओर से किया जा रहा है कि अमरावती में उमेश कोल्हे नाम के दवा व्यापारी ने फेसबुक पर निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट लिखी थी, जिसके स्क्रीनशॉट को कुछ अन्य संदिग्ध ग्रुप में वायरल कर दिया गया। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।

​पुलिस सूत्रों के अनुसार एक आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसे एक एनजीओ संचालक ने उमेश को मारने के लिए कहा था। उमेश को मारने के लिए दो टीमें लगाई गई थीं। एक टीम को फोन करके उमेश के कॉलेज के पास पहुंचने की पुष्टि की गई और फिर उन पर हमला हुआ। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, यहां बीच सड़क पर मेडिकल शॉप के संचालक उमेश प्रहलाद कोल्हे (54) को गर्दन पर चाकू से वार कर तीन लोगों ने मौत के घाट उतार दिया। ​
महाराष्ट्र ATS इस मामले की जांच आतंकी एंगल से कर रही थी, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपने का निर्देश दिया है। जांच के लिए NIA की टीम अमरावती पहुंच गई है।

मृतक के बेटे संकेत की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच के आधार पर मामले में मुदस्सिर अहमद (22) और शाहरुख पठान (25) को 22 जून को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के बाद सामने आया कि उमेश की हत्या में चार और लोग शामिल थे। इनमें अब्दुल तौफिक (24), शोएब खान (22),आतिब रशीद (22) और शमीम फिरोज अहमद शामिल रहे। शमीम को छोड़कर पुलिस ने बाकी सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें-

तमंचा मामला: 70 वर्षीय बुजुर्ग को 26 वर्ष बाद मिला न्याय

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,668फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें