28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमक्राईमनामालव जिहाद:विवाहीत महिला से लगातार बलात्कार, धर्मांतरण का बना रहा था दबाव,...

लव जिहाद:विवाहीत महिला से लगातार बलात्कार, धर्मांतरण का बना रहा था दबाव, गिरफ्तार इमरान !

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के गजियाबाद में विवाहीत महिला को बहलाकर लव जिहाद करने और धर्मांतरण के लिए जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है। आरोपी इमरान डिलीवरी बॉय का काम करता है। जानकारी के अनुसार, महिला भी एक दुकान में काम करती है जहां दोनों की पहचान हुई थी।

दरअसल गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर बताया की उसकी पत्नी 9 जनवरी 2025 की आधी रात को बिना किसी को बताएं चली गई। जानकारी मिली कि उसकी पत्नी को इमरान बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गया है।उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया गया है और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है।इमरान डिलीवरी बॉय का काम करता है साथ ही उसकी पत्नी सजावट की एक दुकान में काम करती थी। जहां इमरान उसकी पत्नी से मिला था। व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपने साथ घर में रखे जेवरात और कैश भी ले गयी हैं।

24 जनवरी को दर्ज की शिकायत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत दर्ज की गई है। पीड़िता के पति ने अपनी शिकायत में बताया कि खोड़ा निवासी इमरान उसकी पत्नी को शादी से पहले से जानता था। वह कई महीनों से महिला के संपर्क में था। 9 जनवरी की रात को महिला लापता हो गई। पति ने उसे अपने स्तर पर खोजने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला, जिसके बाद उसने विजय नगर थाने में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें:
दोस्त दोस्त ना रहा, पर क्यों ?

“…तो उत्तर भारतीयों के लिए बेंगलुरु बंद”, सोशल मीडिया पोस्ट पर ​छिड़ा विवाद​!

दुनिया के डेटा सेंटरों से तीन गुना अधिक क्षमता वाला डेटा सेंटर भारत में बनाएगा रिलांयस!

इस मामले में एसीपी कोतवाली रितेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को सकुशल बरामद किया है, पुलिस ने आरोप इमरान को कोर्ट में पेश कर दिया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें