29 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामामहाराष्ट्र : मुंब्रा में बैटरी विस्फोट से हड़कंप, तीन महिलाएं झुलसीं!

महाराष्ट्र : मुंब्रा में बैटरी विस्फोट से हड़कंप, तीन महिलाएं झुलसीं!

दमकल अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बैटरी चार्जिंग के दौरान अत्यधिक गर्मी के कारण यह ब्लास्ट हुआ।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
मुंबई के ठाणे से सटे मुंब्रा इलाके में एक भयावह हादसा हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह हादसा अलमास कॉलोनी में स्थित एक पांच मंजिला इमारत ‘सुप्रीम टावर’ की ग्राउंड फ्लोर पर हुआ, जहां चार्जिंग पर लगी गाड़ी की बैटरी में अचानक विस्फोट हो गया।

इस दुर्घटना में तीन महिलाएं झुलस गईं, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुंब्रा दमकल विभाग के अधिकारी गणेश खेताड़े ने सोमवार को इस हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी दी। खेताड़े के अनुसार, सुप्रीम टावर नामक पांच मंजिला इमारत के एक घर में बैटरी चार्ज हो रही थी।

चार्जिंग के दौरान बैटरी में अचानक विस्फोट हुआ और आग लग गई। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। हालांकि, विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया।

हादसे में घायल तीनों महिलाएं, नुसरत सय्यद (45 वर्ष), हफजा सय्यद (24 वर्ष) और अफजा सय्यद (18 वर्ष) उस वक्त घर के अंदर मौजूद थीं। विस्फोट की चपेट में आने से तीनों झुलस गईं।

उन्हें तत्काल बिलाल हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। दमकल अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बैटरी चार्जिंग के दौरान अत्यधिक गर्मी के कारण यह ब्लास्ट हुआ।

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में इस तरह के मामलों की आशंका बढ़ जाती है और आम लोगों को बैटरी चार्जिंग के दौरान सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह बैटरी चार्ज करते समय सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय अपनाएं और लापरवाही से बचें।

यह भी पढ़ें-

योगी सरकार खोलेगी डे-केयर सेंटर्स, यूपी के 26 जिले होंगे शामिल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,246फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें