24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामाभायंदर में सिर कटी लड़की की मिली लाश, हाथ पर ॐ और...

भायंदर में सिर कटी लड़की की मिली लाश, हाथ पर ॐ और त्रिशूल का टैटू     

शुक्रवार को एक ट्रैवल बैग में एक लड़की की सिर कटी लाश मिली। लड़की का केवल सिर ही नहीं काटा गया था बल्कि उसका शरीर भी दो हिस्सों में काटा गया था।  

Google News Follow

महाराष्ट्र के भायंदर के पश्चिम के उत्तन इलाके में शुक्रवार को एक ट्रैवल बैग में एक लड़की की सिर कटी लाश मिली। पुलिस के अनुसार लड़की का केवल सिर ही नहीं काटा गया था बल्कि  उसका शरीर भी दो हिस्सों में काटा गया था। लड़की के पैर बांधे हुए थे साथ लड़की के हाथ पर ॐ लिखा हुआ था। हाथ में डमरू और त्रिशूल भी बना हुआ था  इसके अलावा रक्षा भी बंधा हुआ था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने लाश को सुबह आठ बजे बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार उत्तन में  जिस युवती का शव मिला है उसकी उम्र लगभग 20 से 25 साल के आसपास बताया। उसका शरीर दो हिस्सों में काटा गया था और लाश को एक ट्रैवल बैग में भरकर फेंका गया था। युवती के दाहिने हाथ में ॐ और डमरू के साथ त्रिशूल का टैटू बना हुआ था। वहीं दाहिने हाथ में लाल रंग का रक्षा भी बंधा हुआ था जबकि बाएं हाथ में सफेद कडा था। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि युवती हिन्दू है।

इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस के अनुसार युवती चॉकलेटी कलर की हाफ टी शर्ट पहनी हुई थी जिस पर BE YOURSELF लिखा हुआ था और वह हाफ पैंट पहनी हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

ये भी पढ़ें            

 

बृजभूषण के खिलाफ 2 FIR समेत लगे हैं 10 आरोप, इन धाराओं में केस दर्ज

कपिल देव और सुनील गवास्कर ने पहलवानों का किया समर्थन, कहा मेडल्स …   

सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ा झटका, अयोध्या में रैली के लिए नहीं मिली अनुमति

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें