दिन में मेकअप आर्टिस्ट, रात में ड्रग नेटवर्क की क्वीन: ऐसी थी ‘मैडम ज़ेहर’ की दोहरी जिंदगी

दिन में मेकअप आर्टिस्ट, रात में ड्रग नेटवर्क की क्वीन: ऐसी थी ‘मैडम ज़ेहर’ की दोहरी जिंदगी

Make-up artist by day, drug network queen by night: Such was the dual life of 'Madame Zeher'

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खुसनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, खुसनुमा अंसारी अपराध जगत में ‘मैडम ज़ेहर’ के नाम से जाना जाता था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल काउंटर इंटेलिजेंस के अनुसार वह दिन में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ब्यूटी पार्लर चलाती थी,और रात में वह के मुताबिक कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के ड्रग नेटवर्क का संचालन करती थी।

जांच एजेंसियों का दावा है कि खुसनुमा अंसारी लंबे समय से गैंग से जुड़ी हुई थी और वह गैंग के सक्रिय सदस्य बॉबी कबूतर की करीबी सहयोगी और पार्टनर रही है। बॉबी कबूतर का असली नाम महफूज़ बताया जा रहा है, जो गैंग के लिए हथियारों की सप्लाई और फील्ड ऑपरेशंस में अहम कड़ी माना जाता है। पुलिस के अनुसार, दोनों पिछले लगभग सात वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में साथ काम कर रहे थे।

पुलिस ने महिपालपुर फ्लाईओवर के पास कार्रवाई करते हुए खुसनुमा, बॉबी और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए। अधिकारियों का कहना है कि ‘मैडम ज़ेहर’ गैंग के ड्रग वितरण नेटवर्क को संभालती थी, जबकि सार्वजनिक जीवन में उसने खुद को एक सामान्य व्यवसायी के रूप में प्रस्तुत कर रखा था।

जांच में यह भी सामने आया है कि बॉबी कबूतर का संबंध हाशिम बाबा गिरोह से भी रहा है। पुलिस के मुताबिक, वह कथित तौर पर अवैध हथियारों के बड़े सप्लायर सलीम पिस्तौल से हथियार हासिल करता था, जिसके तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलिजेन्स (आईएसआई) से जुड़े होने की आशंका जताई गई है।

अधिकारियों का दावा है कि इस नेटवर्क द्वारा सप्लाई किए गए हथियारों का इस्तेमाल देशभर की कई चर्चित वारदातों में हुआ। इनमें 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या, अभिनेत्री दिशा पटानी के घर के बाहर फायरिंग, दिल्ली में Nadir Shah की हत्या और सीलमपुर डबल मर्डर केस शामिल बताए जा रहे हैं।

29 मई 2022 को मानसा के जवाहर के गांव में सिद्धू मूसेवाला पर हमला हुआ था। प्राथमिकी के अनुसार, हमलावरों ने दो गाड़ियों से घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस घटना की जिम्मेदारी बाद में कनाडा-स्थित गैंगस्टर गोल्डी ब्रार ने ली थी, जिसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जाता है। यह घटना उस समय हुई थी जब एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती की थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाल के वर्षों में संगठित अपराध में महिलाओं की भूमिका बढ़ती दिख रही है। इससे पहले चंडीगढ़ में दीपा और जोया खान जैसी महिलाओं की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। फिलहाल खुसनुमा और बॉबी से पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां गैंग के वित्तीय नेटवर्क, सप्लाई चेन और एनसीआर में सक्रिय स्लीपर सेल्स की जानकारी जुटाने में लगी हैं।

यह भी पढ़ें:

Indian Railways: ट्रेन यात्रा को हाई-टेक सुरक्षा कवच: 400 स्टेशनों पर बनेंगे डिजिटल थाने

कर्नाटक और हैदराबाद में शिवाजी महाराज की जयंती कार्यक्रमों पर हमलें; तीन राज्यों में सांप्रदायिक तनाव

‘बोर्ड ऑफ पीस’ बैठक में ट्रंप ने शहबाज शरीफ कुछ यूं किया खड़ा की वीडिओ हुआ वायरल

Exit mobile version