34 C
Mumbai
Sunday, May 31, 2026
होमक्राईमनामामहाराष्ट्र से गायब हो गई हैं पांच सौ विवाहित महिलाएं

महाराष्ट्र से गायब हो गई हैं पांच सौ विवाहित महिलाएं

  मंत्री मंगलप्रभात लोढा का दावा  

Google News Follow

Related

राज्य के पर्यटन मंत्री व मुंबई के पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने दावा किया है कि महाराष्ट्र से 500 विवाहित महिलाएं गायब है। वे शुक्रवार को भाजपा की तरफ से मलबार हिल में आयोजित जागर सभा में बोल रहे थे। लोढ़ा ने कहा कि मुंबई में समाज के एक खास तबके का तुष्टीकरण किया जा रहा है। उन्‍होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो मुंबई को अफगानिस्तान, कश्मीर बनने में देर नहीं लगेगी। हालांकि हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि ‘जागर मुंबई’ लोगों के मन का आंदोलन है। मुंबई के हालत नर्क जैसे हो गए हैं। सड़कों की स्थिति दयनीय है। मुंबई महानगरपालिका के स्कूलों की हालत बेहद खस्ता है। पीने के पानी की समस्या कायम है। पिछले 25 साल सत्ता में रहते हुए शिवसेना ने मुंबई के लिए क्या किया? उन्होंने केवल इमोशनल पॉलिटिक्स की है। मुंबई को खत्म करने का काम उद्धव ठाकरे ने किया है। लोढ़ा ने कहा कि हम इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे।

मंत्री ने कहा कि ठाकरे परिवार को केवल अपनी संपत्ति की चिंता है। हम मालवणी के हिंदुओं की रक्षा के लिए खड़े हैं। जिसने हमारे मंदिर तोड़े, जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया, उस अफजल खान की कब्र से हमने अतिक्रमण दूर किया। अब प्रतापगड किले परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज का अफजल खान को खंजर घोपते हुए पुतला और लाइट एंड साउंड सिस्टम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इससे शिवाजी महाराज का गौरवशाली इतिहास नई पीढ़ी के सामने सामने लाया जाएगा।

लड़कियों की मदद के लिए विशेष स्कॉड:दिल्ली के श्रृद्धा हत्याकांड से सबक लेते हुए महाराष्ट्र सरकार लड़कियों की मदद के लिए विशेष स्कॉड बनाने जा रही है। महिला व बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा है कि हमने राज्य महिला आयोग को स्कॉड बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए हालिया मामले में हमने देखा है कि जब लड़कियां, 18 साल की हो जाती हैं, तो उन्हें परिवार या पुलिस द्वारा रोका नहीं जा सकता। ऐसे में वह परिवार के खिलाफ जाकर शादी करती हैं। ये लड़कियां जानती हैं कि उन्हें इस कदम के बाद परिवार से कोई मदद नहीं मिलेगी। मंत्री ने कहा कि ऐसे में यह स्कॉड सुनिश्चित करेगा कि अन्य लड़कियों के साथ ऐसा न हो। ऐसी लड़कियों को जरूरत पड़ने पर यह स्कॉड उन्हें जरूरी मदद और सुरक्षा प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें 

विवादास्पद बयान​: ​​​गवर्नर को राज्य से बाहर भेज ​देने की मांग की – ​संभाजी राजे ​

राहुल और मेधा पाटकर की फोटो: BJP ने कहा -कांग्रेस विकास विरोधी 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,463फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें