29 C
Mumbai
Sunday, April 19, 2026
होमराजनीतिओपिनियन पोल: इस बार कांग्रेस को लगेगा झटका, बीजेपी को फायदा

ओपिनियन पोल: इस बार कांग्रेस को लगेगा झटका, बीजेपी को फायदा

104 से 119 सीटों पर बीजेपी के जीत का दावा  

Google News Follow

Related

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए जहां पीएम मोदी आज चार रैलियां करेंगे। वहीं,एक सर्वे में  दावा किया गया है कि गुजरात में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। हालांकि बीजेपी का दावा है कि इस चुनाव में उसे 140 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। मगर, ओपिनियन पोल में  इसके उलट ही अनुमान लगाया गया है। जिसमें भविष्यवाणी की गई है कि 104 से 119 सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज कर सकती है, और सत्ता में वापसी कर सकती है। जबकि कांग्रेस के अच्छी खबर नहीं है।

यह सर्वे इंडिया टीवी और मैट्रिज़ द्वारा किया गया,जिसमें अनुमान लगाया गया है कि 182 सीटों वाले विधानसभा में  बीजेपी 104 से 119 सीटों पर कब्जा जमा सकती है। इससे साफ़ हो गया है कि बीजेपी सातवीं बार भी गुजरात के सिंहासन तक पहुंच सकती है। जबकि कांग्रेस को इस ओपिनियन पोल में 53-68 सीटों के मिलने का अनुमान लगाया गया है। मालूम हो कि इस बार गुजरात के चुनाव में आम आदमी पार्टी भी अपना किस्मत आजमा रही है। जबकि, एक अन्य ओपिनियन में कहा गया है कि सौराष्ट्र में पिछड़ा वर्ग में आज भी 52 प्रतिशत लोग बीजेपी को चाहते हैं कि बीजेपी एक बार फिर सत्ता पर काबिज हो। लेकिन, 40 प्रतिशत लोग कांग्रेस के पक्ष में समर्थन किया है। वहीं, केवल 5 प्रतिशत लोग ही आप को पसंद किया।

बता दें कि 2017 के गुजरात विधानसभा में बीजेपी 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी ,जबकि कांग्रेस को मात्र 77 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। इस तरह देखा जाए तो,सर्वे के अनुसार, बीजेपी को फ़ायदा हो रहा है जबकि कांग्रेस कोपिछले चुनाव की अपेक्षा नुकसान होता दिख रहा है। सीएम की पसंद की बात करें तो गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को 32 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। जबकि,इसुदान गढ़वी को मात्र सात प्रतिशत लोग ही पसंद किया है।
ये भी पढ़ें          

आतंकवाद का समर्थन ​करने ​वाले देशों पर मोदी का हमला​ ?​

ओडिशा के सरकारी स्कूल में रैगिंग: लड़की को कराया जबरन किस  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,177फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें