26.9 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामानक्सलवादी बसवराजू और विवेक की मौत पर माओवादिओं ने दो राज्यों में...

नक्सलवादी बसवराजू और विवेक की मौत पर माओवादिओं ने दो राज्यों में पुकारा बंद !

बंद भाजपा सरकार द्वारा माओवादी नेताओं, समर्थकों और आदिवासी ग्रामीणों पर किए जा रहे कथित दमन के खिलाफ बुलाया गया है।

Google News Follow

भारत के पूर्वी हिस्से में सक्रिय कम्युनिस्ट चरमपंथी पार्टी कम्युनिस्ट (माओवादी) ने 3 अगस्त 2025 को बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम में एक दिवसीय बंद का एलान किया है। सुरक्षा बलों द्वारा ठोके गए माओवादी पार्टी का महासचिव बसवराजू और विवेक को याद करने के लिए बंद पुकारा है।

माओवादियों की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 20 जुलाई से 3 अगस्त तक स्मृति सभा सप्ताह मनाया जाएगा, जिसमें गांव-गांव और इलाकों में ग्रुप मीटिंग, आम सभाएं, और रैलियों का आयोजन किया जाएगा। पत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे “क्रांतिकारी जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लें और संघर्ष के रास्ते पर डटे रहें।” पत्र के मुताबिक, यह बंद भाजपा सरकार द्वारा माओवादी नेताओं, समर्थकों और आदिवासी ग्रामीणों पर किए जा रहे कथित दमन के खिलाफ बुलाया गया है।

माओवादी संगठन ने अपने महासचिव कॉमरेड बसवराज की मौत को “भारतीय क्रांतिकारी आंदोलन के लिए एक काला दिन” बताया है। जानकारी के अनुसार, 21 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गुंडेकोट पहाड़ में पुलिस बलों के साथ हुई 60 घंटे लंबी मुठभेड़ में बसवराज अपने साथियों के साथ मारा गया था। कॉमरेड बसवराजू उर्फ नवाला केशव राव, माओवादी संगठन का शीर्ष नेता था और उस पर 1.5 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। वह आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले का रहने वाला था और लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का संचालन कर रहा था। उसी दिन छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ जंगल में हुई एक अन्य मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए थे, जिसमें बसवराजू भी शामिल था।

सुरक्षा एजेंसियां इस बंद के एलान को गंभीरता से ले रही हैं और सीमावर्ती राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बिहार, झारखंड, और छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि बंद के दिन रेल, सड़क और बाजारों को निशाना बनाया जा सकता है। खुफिया एजेंसियों ने राज्य सरकारों को चेतावनी दी है कि माओवादी बंद के दौरान हिंसक गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं।

इस बीच, स्थानीय प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में अर्धसैनिक बलों की तैनाती, गश्त और संवाद चौकियों को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। बंद के मद्देनज़र रेलवे और बस सेवाओं पर भी नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें:

चंडीगढ़: सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट पर चला बुलडोजर, 100 से ज्यादा दुकानें ध्वस्त !

मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज, सरकार ने विपक्ष से मांगा सहयोग!

पाकिस्तान में मानसून का कहर: 200 से अधिक लोगों की मौत, कई राज्य हाई अलर्ट पर

114 वर्षीय धावक फौजा सिंह पंचतत्व में विलीन, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें