28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामाकानपुर: मोदी चाय विक्रेता की ईट से कुचलकर हत्या, ऐसे जुड़े थे बीजेपी...

कानपुर: मोदी चाय विक्रेता की ईट से कुचलकर हत्या, ऐसे जुड़े थे बीजेपी से 

Google News Follow

घाटमपुर। भाजपा के कार्यक्रमों में गाना गाने वाले और मोदी चाय विक्रेता को बदमाशों ने ईंट से कुचल कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही कस्बे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी ,किस वजह से हत्या की गई यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले घाटमपुर कस्बे के गोपालपुर गांव निवासी बलवान सचान भाजपा के कार्यक्रमों में गाना गाते थे। उनकी जहानाबाद रोड पर एसेंट पब्लिक स्कूल के कोने में मोदी चाय के नाम से चाय की दुकान है। बताया गया कि वह प्रतिदिन अपनी दुकान के बाहर ही सोते थे।  मंगलवार दुकान के पास एक रिसॉर्ट में अखंड रामायण का कार्यक्रम था, जिसमें वह आमंत्रित थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने दुकान के बाहर चारपाई में सो गए, लेकिन सुबह उनका शव दुकान के बहार मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बलवान की ईंटों से कुचलकर हत्या की गई है और हत्यारों ने उनकी आंख भी फोड़ दी थी। सूचना पर इंस्पेक्टर, सीओ सहित फोर्स मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मृतक के परिजनों ने किसी पर भी हत्या की आशंका नहीं जाहिर की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें