29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामामुंबई: एंटी-नारकोटिक्स सेल की कामियाबी,10 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 5 गिरफ्तार!

मुंबई: एंटी-नारकोटिक्स सेल की कामियाबी,10 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 5 गिरफ्तार!

जांच नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज (NDPS) एक्ट के तहत जारी है।

Google News Follow

मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) ने ड्रग्स के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन में 4.034 किलोग्राम मेफेड्रोन (MD) जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹10.07 करोड़ है। यह कार्रवाई मालाड, जोगेश्वरी, दादर और नवी मुंबई में एक साथ चलाए गए चार समन्वित छापों में की गई।

पुलिस के अनुसार, इस ऑपरेशन में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी मुंबई के विभिन्न इलाकों में मेफेड्रोन की सप्लाई कर रहे थे। घाटकोपर, वर्ली और बांद्रा यूनिट्स ने अलग-अलग छापों में 504 ग्राम, 518 ग्राम, 766 ग्राम, 690 ग्राम और 1.024 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया। सभी बरामदगियां अलग-अलग मामलों में हुईं, और अब तक चार एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज (NDPS) एक्ट के तहत जारी है।

इससे पहले गुरुवार (7 अगस्त)को मुंबई कस्टम के एयरपोर्ट कमिश्नरेट ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (CSMIA) पर 0.947 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना) बरामद किया था, जिसकी कीमत लगभग ₹94 लाख बताई गई। यह मादक पदार्थ बैंकॉक से आए एक यात्री के ट्रॉली बैग में वैक्यूम-सील पैकेट्स में छिपाकर रखा गया था। आरोपी को NDPS एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया।

मुंबई एयरपोर्ट पर 5 और 6 अगस्त की दरमियानी रात को कस्टम विभाग ने 14.5 करोड़ रुपए मूल्य की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की थी और एक यात्री को हिरासत में लिया था। कस्टम विभाग का कहना है कि शहर में ड्रग्स की सप्लाई रोकने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:

वीडियो कॉल पर पत्नी को प्रभावित करने के लिए चोर ने पहनी कांस्टेबल की वर्दी!

दिल्ली हरी नगर में 50 फुट दीवार गिरने से आठ की मौत! 

“इकोनॉमी नहीं, आध्यात्मिक ज्ञान से ही भारत बनेगा विश्वगुरु”

राजामौली- महेश बाबू की फिल्म का नाम ‘ग्लोब ट्रोटर’?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें