मुंबई। Narcotics Control Bureau ने खुलासा किया कि मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स मामले में आरोपी महिला ड्रग्स को सैनेटरी नैपकिन में छुपाकर शिप तक ले गई थी,एनसीबी ने इस मामले में फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री को तलब किया है और उन्हें 11 अक्टूबर को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। एनसीबी ने शनिवार को अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्राइवर से भी पूछताछ की. आर्यन को मुंबई के तट पर एक क्रूज जहाज पर ड्रग जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल एजेंसी ने शनिवार को एक ड्रग तस्कर को इस मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार होने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. एनसीबी की एक टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था. यह शिप 2 अक्टूबर को समुद्र के बीच में था और गोवा जा रहा था. मुंबई के एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को आर्यन खान और सात अन्य को 14 दिन की न्ययिक हिरासत में भेज दिया था, आर्यन खान के बचाव में पैरवी कर रहे वकील सतीश मानेशिंदे ने इससे पहले कोर्ट में कहा था, ”आरोपी नंबर 1, आर्यन खान को क्रूज पार्टी के लिए बुलाया गया था. हालांकि, उनके पास बोर्डिंग पास नहीं था. उनके पास वहां पर कोई सीट या वहां केबिन नहीं था. दूसरे, जब्ती के अनुसार, उसके कब्जे से कुछ भी नहीं मिला है।
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]



