28.9 C
Mumbai
Sunday, June 28, 2026
होमक्राईमनामामुंबई ताज-ट्राइडेंट धमकी, आरोपी हिरासत में, पुलिस जांच जारी!

मुंबई ताज-ट्राइडेंट धमकी, आरोपी हिरासत में, पुलिस जांच जारी!

धमकी मिलने के तुरंत बाद होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

Google News Follow

Related

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित ताज होटल और ट्राइडेंट होटल को लेकर बुधवार को एक धमकी भरा कॉल मिलने से हड़कंप मच गया। कॉलर ने फोन पर दावा किया कि इन दोनों होटलों में आतंकवादी हमला होने वाला है।

धमकी मिलने के तुरंत बाद होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। दोनों होटलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी गई। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सघन जांच अभियान चलाया।

मुंबई पुलिस के अनुसार, धमकी भरे कॉल को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी गई और कॉलर की पहचान करने के लिए तकनीकी टीम को लगाया गया। इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कॉलर को ट्रेस कर मुंबई के सायन इलाके से उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने शराब के नशे में धमकी भरा कॉल किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह अपने घरेलू समस्याओं से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी हाउसकीपिंग का काम करता है और उससे पूछताछ जारी है।

इसके अलावा, बुधवार को ही राजस्थान के बारां और बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद इमारतों को खाली कराया गया और सुरक्षा बढ़ाई गई।

अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरा ईमेल बुधवार सुबह मिला। इसमें कलेक्ट्रेट में बम विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। ईमेल में कुछ अजीब बातें भी लिखी थीं, जैसे लाल साड़ी या लाल शर्ट पहनने वाले किसी भी व्यक्ति को अंदर न आने दिया जाए। ईमेल में मानव बम इस्तेमाल करने की बात भी कही गई थी, साथ ही कुछ भ्रामक जानकारी भी दी गई थी।

यह भी पढ़ें-

राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- 2027 हार की तैयारी, अभी से ईवीएम बहाने की तैयारी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,251फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें