28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामापहलगाम हल्ले पर जश्न मनाने वाले को लोगों ने कुटा, वीडिओ वायरल!

पहलगाम हल्ले पर जश्न मनाने वाले को लोगों ने कुटा, वीडिओ वायरल!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'मेघ अपडेट्स' ने इस घटना का हवाला देते हुए बताया कि साहिल खान ने कहा, "हमने तो सिर्फ 28 मारे हैं और तुम कांप रहे हो, अब धरमपुर मंदिर को भी गिरा देंगे।"

Google News Follow

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भीषण इस्लामी आतंकी हमले से पूरा देश शोक में डूबा है, उसी समय एक शर्मनाक घटना देहरादून से सामने आई, की एक मुस्लिम युवक इस हमले का जश्न मना रहा था। वहीं शनिवार (26 अप्रैल) को उस मुस्लिम युवक को को स्थानीय लोगों ने पकड़कर सरेआम पीटा और अर्धनग्न हालत में सड़क पर परेड नकली। उस पर आरोप है कि उसने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले पर जश्न मनाते हुए भड़काऊ टिप्पणी की और देहरादून के धरमपुर मंदिर को नष्ट करने की धमकी दी। इस मुसलमान का नाम साहिल खान बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘मेघ अपडेट्स’ ने इस घटना का हवाला देते हुए बताया कि साहिल खान ने कहा, “हमने तो सिर्फ 28 मारे हैं और तुम कांप रहे हो, अब धरमपुर मंदिर को भी गिरा देंगे।” यह बयान तेजी से वायरल हो गया, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया।

स्थानीय लोगों ने साहिल को पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की। गुस्साई भीड़ ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे अर्धनग्न हालत में सड़कों पर घुमाया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साहिल के पीठ और बांहों पर साफ चोट के निशान देखे जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

साहिल खान पर आरोप है कि उसने न केवल निर्दोष हिंदू श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले का जश्न मनाया, बल्कि देहरादून के एक प्रमुख मंदिर को भी निशाना बनाने की धमकी दी। इस हरकत से पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। कई इंटरनेट यूजर्स ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए स्थानीय लोगों की कार्रवाई को सही ठहराया और लिखा, “ठीक हुआ, ऐसा पूरे देश में होना चाहिए।”

वहीं, पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में लिया है। फिलहाल साहिल खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि आतंकवाद और उससे जुड़ी भड़काऊ गतिविधियों के खिलाफ देश भर में गहरी नाराज़गी और असहिष्णुता बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें:

बांदीपुर में एक और आतंकी का घर किया ध्वस्त, पहलगाम हमलें में निभाई थी भूमिका!

केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक!

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में मिला पाकिस्तान एयरलाइंस का मॉडल गुब्बारा, इलाके में दहशत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें