28.4 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेट'मेक इन इंडिया' का वैश्विक विस्तार: अमेरिका के लिए भारत में बनेगा...

‘मेक इन इंडिया’ का वैश्विक विस्तार: अमेरिका के लिए भारत में बनेगा एप्पल का आईफोन

Google News Follow

भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को लेकर एक बड़ी कामयाबी सामने आई है। दिग्गज अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने अगले साल से अमेरिका भेजे जाने वाले आईफोन की असेंबली भारत में करने की योजना बनाई है। इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “वैश्विक स्तर पर मेक इन इंडिया।” उन्होंने एक समाचार क्लिप साझा करते हुए इस उपलब्धि पर देश को बधाई दी।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने अपनी ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग स्ट्रेटजी में बड़ा बदलाव करते हुए भारत को एक प्रमुख केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। कंपनी अब चीन पर अपनी निर्भरता घटाने के प्रयासों के तहत अमेरिका के लिए आईफोन का उत्पादन भारत से करने की दिशा में बढ़ रही है। हालांकि, अंतिम निर्णय भारत में आपूर्ति श्रृंखला के तेजी से विकास और चीन-अमेरिका व्यापार वार्ता की प्रगति पर निर्भर करेगा।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ व्यापारिक तनाव के बीच एप्पल पर अपना उत्पादन चीन से बाहर स्थानांतरित करने का दबाव बढ़ाया था। उन्होंने हाल ही में पुष्टि की कि चीन के साथ टैरिफ को लेकर बातचीत अभी भी जारी है।

भारत में एप्पल के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स पहले से ही अपनी क्षमता बढ़ा रहे हैं। बेंगलुरु में फॉक्सकॉन का नया प्लांट इसी महीने से चालू होने की उम्मीद है, जो पूरी क्षमता पर 2 करोड़ आईफोन का उत्पादन कर सकेगा। यह कदम भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रोत्साहन है।

गौरतलब है कि भारत में एप्पल की उत्पादन क्षमता तेजी से बढ़ रही है। पिछले साल भारत में 22 बिलियन डॉलर (लगभग 1.83 लाख करोड़ रुपये) मूल्य के आईफोन असेंबल किए गए थे। आज भारत का योगदान दुनिया भर में एप्पल के कुल आईफोन उत्पादन का लगभग 20 प्रतिशत है, जो देश की मजबूत और विश्वसनीय मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को दर्शाता है।

इस घटनाक्रम से स्पष्ट है कि ‘मेक इन इंडिया’ अब केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक वैश्विक अभियान बन चुका है, जिसमें भारत वैश्विक सप्लाई चेन में अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज करवा रहा है।

यह भी पढ़ें:

बांदीपुर में एक और आतंकी का घर किया ध्वस्त, पहलगाम हमलें में निभाई थी भूमिका!

पाकिस्तानी, फिलिस्तिनी झंडे सडको पर लगाने से भडके मुस्लिम, हिंदूओं पर किया हमला १५ पर केस दर्ज

‘न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा’: पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को पीएम मोदी का भरोसा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें