27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमक्राईमनामामुस्लिम कलाकार को मुस्लिम की धमकी,रामलीला में अगर राम का किरदार निभाया,तो...

मुस्लिम कलाकार को मुस्लिम की धमकी,रामलीला में अगर राम का किरदार निभाया,तो अंजाम…

Google News Follow

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली से तालिबानी सोच जैसा मामला सामने आया है। जहां रामलीला में मुस्लिम किरदारों को धर्म के ठेकेदारों ने फरमान सुनाया है। धमकी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने रामलीला ने कोई भी किरदार निभाया तो अच्छा नहीं होगा। रामलीला में राम और कैकई का किरदार निभाने वाले दो मुस्लिम कलाकारों दानिश खान व समियुन को यह धमकी मिली है। दोनों कलाकारों के किरदारों पर मुहल्ले के कुछ दबंगों ने आपत्ति जताई और धमकी भी दी है।

दोनों मुस्लिम कलाकारों  ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनको अगले महीने अयोध्या में होने वाली रामलीला में मंचन के लिए योगी सरकार ने बुलावा भेजा है। लेकिन धर्म के यह ठेकेदार सरकार के बुलावे और रामलीला मे एक्टिंग करने से नाराज हैं। दबंगों  की धमकी से डरकर कलाकार सोमवार को बरेली में एसएसपी ऑफिस पहुंचकर धमकी देने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। कलाकार दानिश ने बताया कि वह पिछले 15 साल से रंगमंच से जुड़े हुए हैं। उन्होंने भगवान के ऐसे सैकड़ों नाटकों में अभिनय किया है। मेरी एक्टिंग देखकर तीन साल पहले मुझे रामलीला में राम का किरदार निभाने का मौका मिला।

तब से लेकर वह अब तक यह भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। दनिश ने कहा कि वह कभी-कभी रंगमंच से मेकअप और तिलक लगाकर ही घर लौटते हैं। लेकिन यह देखकर कॉलोनी के खालिद और अन्य दबंग मुझे परेशान करते हैं। उन्हें मेरे माथे पर तिलक और राम के किरदार से बहुत ही परेशानी है। दानिश को दबंगों से मिली धमकी से उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। दनिश ने कहा कि पिता नहीं है, घर में दो बहने और परिवार में कमाने वाला मैं अकेला हूं। अगर इनकी धमकी से डरकर काम करना बंद कर दिया तो हमारे परिवार का क्या होगा?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें