30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामाभतीजे ने रची साजिश: पुलिस ने फेसबुक के जरिए आरोपियों को किया...

भतीजे ने रची साजिश: पुलिस ने फेसबुक के जरिए आरोपियों को किया गिरफ्तार !

पुलिस ने देगलूर सहित कर्नाटक में विभिन्न स्थानों से 96 घंटे के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। साथ ही हजारों फेसबुक आईडी की जांच कर पुलिस ने इस अपराध को सुलझाने में सफलता प्राप्त की है।

Google News Follow
नांदेड़ के देगलूर में उदगीर रोड स्थित होटल तरंग के किनारे एक घर में चोरों ने चोरी कर एक महिला की चार लाख की संपत्ति लूट कर हत्या कर दी| इस दौरान आरोपी ने घर में एक बुजुर्ग दंपत्ति के हाथ-पैर बांध दिए थे| उसके बाद आरोपी ने चंद्रकला श्रीपतराव पाटिल (65) नाम की महिला की हत्या कर दी। इस बीच पुलिस ने लूट और हत्या के इस मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

श्रीपतराव रामजी पाटिल (90) अपनी पत्नी के साथ शास्त्रीनगर के देगलूर में रहते थे। सोमवार की रात करीब 11.30 बजे तीन अज्ञात लुटेरे चाकू लहराते हुए घर में घुस गए। उसके बाद श्रीपत्राव और चंद्रकला को कपड़े से पैर और मुंह बांध कर पीटा गया| लुटेरों ने चंद्रकला पाटिल की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
आरोपियों ने घर से साढ़े 12 तोला सोने के आभूषण व 3 लाख 89 हजार रुपये कीमत की 70 तोला चांदी की चूड़ियां चुरा लीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने देगलूर सहित कर्नाटक में विभिन्न स्थानों से 96 घंटे के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। साथ ही हजारों फेसबुक आईडी की जांच कर पुलिस ने इस अपराध को सुलझाने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने महिला के भतीजे समेत पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
मृतक महिला के परिजनों का कहना था कि उन्हें इस बुजुर्ग दंपत्ति से संपत्ति मिल सकती है|  उसके बाद आरोपी कुछ लोगों को साथ लेकर साजिश रचने लगा। आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देने के पहले जानकारी जुटाई गई। रेकी के अगले ही दिन आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक श्रीकृष्ण कोकाटे ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है|
यह भी पढ़ें-

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ के 97वें संस्करण के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें