26 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में...

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास एयरलिफ्ट करके भुवनेश्वर लाए गए।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर रविवार दोपहर करीब एक बजे जानलेवा हमला हुआ। घटना के दौरान मंत्री झाड़सुगड़ा के ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार की अगली सीट पर बैठे दास जैसे ही नीचे उतरे एएसआई ने उनके सीने में दो गोली मार दी। जिसके बाद खून से लथपथ दास कार के पास ही गिर पड़े।

घटनास्थल पर मौजूद उनके समर्थकों ने उन्हें पकड़ा और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा। कुछ देर बाद उन्हें एअरलिफ्ट कर भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल लाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं क्राइम ब्रांच ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले एएसआई गोपालदास को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपी ने हमले की वजह नहीं बताई है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी दास से मिलने अस्पताल पहुंचे। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री पर हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा- हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने के लिए कहा गया है।

नब किशोर दास ने ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए। इसके बाद 2009 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 में भी कांग्रेस से जीते। साल 2019 का चुनाव वे बीजू जनता दल से लड़कर लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए थे।

बता दें कि नब किशोर ओडिशा सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों में से एक हैं। दास को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बेहद करीबी नेता माना जाता है। इसलिए कांग्रेस से जब वे बीजू जनता दल (बीजेडी) में आए तो पटनायक ने उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय का अहम जिम्मा सौंपा।

ये भी देखें 

मुंबई में ‘हिंदू जन जागरूकता मोर्चा’,लव जिहाद​ और धर्मांतरण के खिलाफ कानून की मांग !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,346फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें