29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामानोएडा पुलिस ने पकड़ी ड्रग्स तस्करी गिरोह की बड़ी साजिश, पांच आरोपी...

नोएडा पुलिस ने पकड़ी ड्रग्स तस्करी गिरोह की बड़ी साजिश, पांच आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल से लाते थे गांजा, दिन में चलाते थे ऑटो

Google News Follow

नोएडा पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना इमरान भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 11 किलो अवैध गांजा (लगभग ₹1 लाख मूल्य का) और ₹38,000 नगद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को सेक्टर-81 स्थित भुड़ा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।

फेज-2 थाना प्रभारी विंध्यांचल तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष गुप्ता (मैनपुरी), शौकीन (बुलंदशहर), सोनू (दिल्ली), अफसर (बुलंदशहर) और मोहम्मद इरफान (बदायूं) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पश्चिम बंगाल से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर दिल्ली-एनसीआर में ऊंचे दामों पर बेचते थे। वे मुख्य रूप से ट्रेन के जरिए गांजा लाते थे, लेकिन बड़े स्टेशनों पर पकड़े जाने से बचने के लिए छोटे स्टेशनों पर उतरते और फिर सड़क मार्ग से नोएडा तक पहुंचते थे। गांजा को कपड़ों में छिपाकर बैकपैक में ले जाया जाता था।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी दिन में ऑटो चलाते थे, जबकि रात के समय नशा तस्करी का काम करते थे। गिरोह के सदस्य आपस में सिर्फ व्हाट्सएप कॉल्स के माध्यम से संपर्क रखते थे, ताकि उनकी निगरानी न हो सके। पुलिस जांच में सामने आया है कि अधिकांश आरोपी अशिक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से हैं।

संतोष गुप्ता अशिक्षित है और फिलहाल सेक्टर-4, नोएडा की फुटपाथ पर रहता है। सोनू और मुख्य सरगना इरफान क्रमशः सेक्टर-142 नोएडा और शिव शक्ति एनक्लेव (फेज-2 थाना क्षेत्र) में रहते हैं। शौकीन, जो दिल्ली के जैतपुर गांव का निवासी है, ने केवल पांचवीं तक पढ़ाई की है। दिल्ली के कालिंदी कुंज में रहने वाला अफसर तीसरी कक्षा तक शिक्षित है।

ADGP शैव्या गोयल ने बताया कि मुख्य आरोपी इमरान 2016 से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय है और पहले भी जेल जा चुका है। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कई आपराधिक मुकदमे लंबित हैं।

पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि गिरोह स्कूलों, कॉलेजों और युवा भीड़ वाले इलाकों में गांजा सप्लाई करता था। इससे युवाओं में नशे की लत फैल रही थी। पुलिस अब गिरोह के सप्लाई नेटवर्क और ग्राहकों की पहचान कर रही है। इस कार्रवाई को नोएडा पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ अपनी “ऑपरेशन क्लीन” मुहिम की बड़ी सफलता बताया है। एडीजीपी शैव्या गोयल ने कहा, “हमारा लक्ष्य सिर्फ आरोपियों को पकड़ना नहीं, बल्कि नशे की जड़ों को खत्म करना है। इस तरह के अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।”

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में शरिया कानून लागू होने तक हमले जारी रहेंगे

दिल्ली पहुँचकर मोदी विस्फोट पीड़ितों से मिलेंगे

लाल किले धमाके के घायलों से मिलने LNJP अस्पताल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जताई संवेदना

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें