28.2 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमक्राईमनामाMumbai: परमबीर सिंह और सचिन वाजे पर वसूली का मामला दर्ज

Mumbai: परमबीर सिंह और सचिन वाजे पर वसूली का मामला दर्ज

Google News Follow

मुंबई। पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह  की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। परमबीर सिंह के खिलाफ वसूली  के मामले में चौथा केस दर्ज किया गया है। इससे पहले एक सदस्यीय जांच टीम के प्रमुख और बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस कैलास उत्तमचंद चांदीवाल ने परमबीर सिंह पर समन के बावजूद न उपस्थित होने के लिए 25 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया था और अब परमबीर सिंह पर एक और हफ्ता वसूली के मामले में केस दर्ज किया गया है। यह केस मुंबई स्थित गोरेगांव पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। कल रात गोरेगांव पुलिस थाने में यह केस दर्ज किया गया।

परमबीर सिंह पर इस तरह का यह चौथा केस दर्ज किया गया है। बिमल अग्रवाल नाम के व्यापारी ने 9 लाख रुपए की वसूली का आरोप लगाया है. परमबीर सेिंह के अलावा इस मामले में बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे का नाम भी शामिल है। परमबीर सिंह और सचिन वाजे के अलावा सुमित सिंह, अल्पेश पटेल के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता होटल व्यापारी बिमल अग्रवाल के मुताबिक जनवरी 2020 से अगस्त 2020 के बीच उनसे 11 लाख रुपए की जबरन वसूली की गई.शिकायतकर्ता के मुताबिक छापेमारी का डर दिखाकर उनसे हर महीने वसूली देने को कहा गया था. इससे पहले परमबीर सिंह पर पुलिस इंस्पैक्टर अनूप डांगे सहित बिल्डर श्याम अग्रवाल ने भी वसूली का आरोप लगाया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें